President: 'जागरुक मतदाता ही लोकतंत्र मजबूत बनाते हैं', राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बोलीं राष्ट्रपति
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव प्रक्रिया को बेहतर बनाने और उसे अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीकों और नवीनतम सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की तारीफ की
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव प्रक्रिया को बेहतर बनाने और उसे अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीकों और नवीनतम सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग की तारीफ की। राष्ट्रपति ने कहा कि 'उन्हें विश्वास है कि भारतीय लोकतंत्र वैश्विक समुदाय के लिए उदाहरण स्थापित करना जारी रखेगा।' राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारा लोकतंत्र न सिर्फ सबसे बड़ा है बल्कि सबसे पुराने लोकतंत्र में से एक है।
President Droupadi Murmu graced 15th National Voters’ Day Celebrations and presented the Best Electoral Practices Awards in New Delhi. The President said that it is a matter of pride for all of us that our democracy is not only the oldest democracy in the world but is also the… pic.twitter.com/fcYLyiV6sg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 25, 2025
'जागरुक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत करते हैं'
राष्ट्रपति ने कहा, 'लोकतंत्र में विश्वास रखने के अलावा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय संकीर्णता, भेदभाव और प्रलोभनों से ऊपर उठने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए। जागरुक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।' 25 जनवरी, 1950 को भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से पिछले 15 वर्षों से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।
झूठी धारणाओं और विभाजनकारी प्रचार से बचें दलः चुनाव आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने सभी दलों से फर्जी धारणाओं और विभाजनकारी प्रचार अभियान चलाने से बचने की अपील की है। सीईसी ने कहा कि इसका युवाओं पर असर पड़ता है और उनका चुनावी प्रक्रिया के प्रति मोहभंग हो सकता है। इसके साथ ही राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रियाओं पर पार्टियों की ओर से जताई चिंताओं और उनके सुझावों पर आयोग लिखित रूप से जवाब देगा।
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ने दुनियाभर में गलत सूचना और फर्जी धारणाओं को लेकर चिंता जाहिर की। राजीव कुमार ने कहा फर्जी धारणाओं और विभाजनकारी अभियान एक खतरनाक प्रवृत्ति बन चुकी है। यह दुनिया के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने तमाम राजनीतिक दलों से ऐसे प्रचारों से बचने की सलाह दी है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और हर नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है। यह देश के भविष्य को आकार देने में भागीदारी के महत्व पर बल देता है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को आधुनिक बनाने और लोगों को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग की सराहना की।