{"_id":"6330b42542fd1f3b0c3445f0","slug":"president-draupadi-murmu-three-day-visit-to-karnataka-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit: कर्नाटक के मैसूर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Visit: कर्नाटक के मैसूर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
Mon, 26 Sep 2022 11:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:00 AM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. की इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
मैसूर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा आज से शुरू हो गया है। सोमवार सुबह वह मैसूर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनकी अगवानी की। बता दें राष्ट्रपति के रूप में किसी भी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू आज मैसूर के चामुंडी हिल्स में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में भाग लेंगी। वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. की इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन