फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President confers Distinguished Service Awards on 84 serving and retired personnel pm modi update News Updates

News Updates: पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात; 84 कर्मियों को दिया गया विशिष्ट सेवा पुरस्कार

Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
President confers Distinguished Service Awards on 84 serving and retired personnel pm modi update News Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में हुए शामिल। - फोटो : Twitter

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 84 सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 52 अति विशिष्ट सेवा पदक सहित विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। वहीं, इसके बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान मणिपुर में जातीय हिंसा पर भी चर्चा की। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सोमवार को दौरे से लौटने के बाद पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

इस दौरान कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल सुनील पुरी गोस्वामी, लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल वेलायुधन श्रीहरि, लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंतनारायणन, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास और लेफ्टिनेंट जनरल हरमिंदर सिंह काहलों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 30 मई को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के लिए नौसेना अलंकरण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 33 वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए थे। समारोह में कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए 16 विशिष्ट सेवा पदक, दो जीवन रक्षा पदक और 13 नौसेना पदक भी प्रदान किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed