फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President approves 412 Gallantry awards and other defence decorations Armed Forces personnel on Republic Day

Gallantry Awards: 412 वीरता पुरस्कारों का एलान, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई घोषणा

Wed, 25 Jan 2023 08:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Jan 2023 08:38 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
President approves 412 Gallantry awards and other defence decorations Armed Forces personnel on Republic Day
Varinder Singh Pathania, Lt Gen Amardeep Singh Aujala - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों की घोषणा कर दी। इनमें छह कीर्ति चक्र (चार मरणोपरांत), 15 शौर्य चक्र (दो मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 92 सेना पदक (चार मरणोपरांत), एक नौसेना पदक (शौर्य); सात वायु सेना पदक (वीरता), 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक, एक बार टू विशिष्ट सेवा मेडल, 52 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, दो को दोबारा सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 36 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), दो को दोबारा नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) (मरणोपरांत), 11 नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) तीन मरणोपरांत सहित, 14 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), दो को दोबारा विशिष्ट सेवा मेडल और 126 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं।

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक महानिदेशक वरिंदर सिंह पठानिया परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया।  इस वर्ष कुल 29 सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पीवीएसएम से सम्मानित किया गया है। चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजाला को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया है। 3 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरके तिवारी और 14 कॉर्प्स प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता को भी यूवाईएसएम से सम्मानित किया।
विज्ञापन


आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के ब्रिगेडियर संजय मिश्रा को इस 74वें गणतंत्र दिवस पर अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष तीनों सेनाओं के कुल 52 अधिकारियों को एवीएसएम से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवंगत कमांडर निशांत सिंह को नौसेना पदक
दिवंगत कमांडर निशांत सिंह को नवंबर 2020 में मिग-29के विमान दुर्घटना में अपने प्रशिक्षु पायलट की जान बचाने के लिए नौसेना पदक (शौर्य) (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

कैप्टन राकेश टीआर को शौर्य चक्र
9 पैरा (विशेष बल) के कैप्टन राकेश टीआर को पिछले साल 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली के दौरान एक आतंकवादी को खत्म करने और फिदायीन हमले को रोकने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

901 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 140 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 93 को राष्ट्रपति के पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 को मेधावी सेवा (पीएम) के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि 140 वीरता पुरस्कारों में से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 80 कर्मियों और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 45 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पदक प्रदान किये गये। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में, 48 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से, 31 महाराष्ट्र पुलिस से, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस से, नौ झारखंड से और दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सात-सात कर्मी हैं। इनमें शेष अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों एवं सीएपीएफ के जवान हैं।

पुलिस बलों के बीच वीरता पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के तहत आने वाला राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक (पीपीएमजी) किसी कर्मी को प्रदान नहीं किया गया है। वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

महंत नरेंद्र गिरी, लालू की जांच में शामिल सीबीआई अधिकारियों समेत 30 को सम्मान
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 30 अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें बाल यौन उत्पीड़न सामग्री, महंत नरेंद्र गिरि की मौत और लालू प्रसाद से संबंधित मामलों की जांच की निगरानी करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई के छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस), जबकि 24 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से नवाजा गया।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1997 बैच के अधिकारी एवं एजेंसी में संयुक्त निदेशक विप्लव कुमार चौधरी को पीपीएमडीएस से नवाजा गया है। वह बाल यौन उत्पीड़न सामग्री की ऑनलाइन बिक्री और प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत समेत अन्य मामलों की जांच की निगरानी कर रहे थे। बयान के मुताबिक, एजेंसी में अन्य संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल (1997 बैच) को भी पीपीएमडीएस से सम्मानित किया गया है।

मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए 43 को जीवन रक्षा पदक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शृंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है। इनमें 7 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। चार व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि जीवन रक्षा पदक शृंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed