फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidency University of Kolkata asked student union to stop screening of ram ke naam documentary

कोलकाता: छात्रों का आरोप, विश्वविद्यालय ने 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने से रोका

Mon, 26 Aug 2019 09:10 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 26 Aug 2019 09:10 AM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने लगाया आरोप।
  • इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने 'राम के नाम' की स्क्रीनिंग करने से रोका।
  • ये 1992 में बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित है।

विज्ञापन
Presidency University of Kolkata asked student union to stop screening of ram ke naam documentary
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने आरोप लगाया है कि उन्हें इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने 'राम के नाम' की स्क्रीनिंग करने से रोका है। ये 1992 में बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित है। आनंद पटवर्धन द्वारा बनाई गई इस फिल्म को ऑडिटोरियम में दिखाने की संघ ने सोमवार को योजना बनाई थी। इस बात की जानकारी छात्र संघ के प्रवक्ता सयान चक्रवर्ती ने दी है।

विज्ञापन


चक्रवर्ती ने कहा, "हालांकि, विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौखिक रूप से छात्रों को कार्यक्रम में ना जाने के लिए कहा था। हम कल कार्रवाई के बारे में सोचेंगे।" विश्वविद्यालय के अधिकारी ने कहा, "यदि छात्रों को स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए आवश्यक अनुमति दी गई थी, तो हमें इसकी पुष्टि करनी होगी। प्रेसीडेंसी ने कभी भी छात्रों के अधिकार का अतिक्रमण नहीं किया है और हमेशा उदार विचारों को बढ़ावा दिया है।" 
विज्ञापन


वहीं चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा है कि डॉक्यूमेंट्रीज की स्क्रीनिंग और विभिन्न समकालीन मुद्दों पर चर्चा पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय में बिना किसी बाधा के हुई हैं। "राम के नाम" डॉक्यूमेंट्री अयोध्या में बाबरी मस्जिद स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए गए अभियान पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed