अमर उजाला की सफलता क्लास से करें सरकारी नौकरियों की तैयारी, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफलता की चाह हर युवा को बेचैन करती है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम तो आवश्यक है ही लेकिन सही मार्गदर्शन के बिना छात्रों का अथक प्रयास शून्य हो जाता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर देश के अग्रणी मीडिया हाउस अमर उजाला और एल्डाइन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर सफलता क्लास की शुरुआत की है।
सफलता क्लास का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों के मेहनती व प्रतिभाशाली छात्रों को सही मार्गदर्शन के द्वारा उनके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता प्रदान करना है। सफलता क्लास अमर उजाला का फ्लैगशिप ब्रांड है जो कि शहरों व राज्यों की सीमाओं से परे छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भरपूर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), बैंकिंग, रेलवे, शिक्षक आदि सभी सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए सफलता क्लास ने पूरे देश भर में 160 से अधिक केंद्रों का निर्माण किया है, जहां पर छात्रों को उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के अनुभवी शिक्षक देश के विभिन्न शहरों तक पहुंचकर आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से उनकी सफलता सुनिश्चित करेंगे।
सफलता क्लास की कुछ प्रमुख विशेषताएं
- 20 राज्यों में 160 से ज्यादा लर्निंग सेंटर्स का नेटवर्क
- एसएससी के लिए टार्गेट बैच
- हर विषय के लिए अनुभवी शिक्षक
- प्रतिष्ठित शिक्षकों से व्यक्तिगत कोचिंग
- डेली प्रैक्टिस टेस्ट और ई-असाइनमेंट्स
- डेली करेंट अफेयर्स
- एक्सपर्ट्स द्वारा करियर काउंसलिंग की सुविधा
- मल्टीपल डाउट क्लियरिंग सेशंस
- कोर्स के दौरान करीब 350 घंटों की क्लासरूम स्टडी
इन सभी विशेषताओं से लैस अमर उजाला की सफलता क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एक क्रांति है, जिसका एकमात्र उद्देश्य छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाना है। सफलता क्लास चार नवंबर 2019 से शुरू हो रही है। दिवाली से पहले क्लास ज्वॉइन करने वाले छात्रों को कोर्स की फीस में 25 फीसदी की खास छूट मिलेगी ।
सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।