फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation to identify criminals with facial recognition software

फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर से अपराधियों को पहचानने की तैयारी

Thu, 09 Jan 2020 05:24 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Jan 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
Preparation to identify criminals with facial recognition software
सांकेतिक तस्वीर

अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कृत्रिम बुद्धि द्वारा समर्थित फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर का बंगलूरू, मनमाड़, भुसावल रेलवे स्टेशनों में परीक्षण चल रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का उद्देश्य फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक को मौजूदा डेटाबेस जैसे अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और उन अपराधियों की पहचान करने के लिए सिस्टम से जोड़ना है, जो रेलवे स्टेशनों पर घूमते हैं। 

विज्ञापन


यह रियल-टाइम फेश रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर किसी भी ज्ञात अपराधियों का पता चलने पर आरपीएफ कमांड सेंटर को अलर्ट करेगा। अधिकारियों ने बताया कि फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर का परीक्षण किए जाने के बाद, इस तकनीक का प्रयोग पूरे रेलवे नेटवर्क पर किया जाएगा। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर द्वारा जारी एक बयान के अनुसार रेलवे बोर्ड ने निर्भया फंड के तहत 983 स्टेशनों को कवर करने वाले वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) के लिए काम करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल को वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के साथ इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित वीएसएस प्रदान करने का काम सौंपा गया है। वीएसएस की स्थापना के लिए निर्भया फंड से इस वर्ष भारतीय रेलवे को 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed