{"_id":"676a7a1f595af87c870f168b","slug":"preparation-to-counterattack-congress-on-ambedkar-issue-cms-of-bjp-ruled-states-will-hold-press-conference-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Row: आंबेडकर मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार की तैयारी; BJP शासित राज्यों के CM करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ambedkar Row: आंबेडकर मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार की तैयारी; BJP शासित राज्यों के CM करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Tue, 24 Dec 2024 02:38 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:38 PM IST
सार
शाह ने पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आंबेडकर पर बयान दिया था। इसके विरोध में कांग्रेस ने आंबेडकर सम्मान सप्ताह शुरू किया है, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता देशभर में रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। अब भाजपा ने भी कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाब देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
संसद में प्रदर्शन करते भाजपा सांसद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है। अब भाजपा ने भी कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी कर ली है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस की पोल खोलेंगे। साथ ही संविधान निर्माता के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरेंगे।
देशभर में रैली कर रही कांग्रेस
शाह ने पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आंबेडकर पर बयान दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि शाह ने आंबेडकर का अपमान किया। इसके विरोध में कांग्रेस ने आंबेडकर सम्मान सप्ताह शुरू किया है, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता देशभर में रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे, ताकि आंबेडकर के योगदान को याद किया जा सके।
भाजपा का पलटवार
अब भाजपा ने भी कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाब देने की तैयारी की है। भाजपा शासित राज्यों के सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस की ओर से किए गए डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा उठाएंगे। सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर का अपमान किया है और अब वह उनके योगदान को याद करने का नाटक कर रही है।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा, कांग्रेस को आंबेडकर के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यह पार्टी पहले आंबेडकर के अपमान के लिए माफी मांगे, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करे। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग अब काफी समझदार हो गए हैं और कांग्रेस का यह प्रयास सफल नहीं होगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शाह ने अपने भाषण में आंबेडकर का अपमान किया। लेकिन भाजपा का कहना है कि शाह ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करने के लिए आंबेडकर का नाम उछाल रही है। जबकि उसने आंबेडकर को जीवनभर में कभी सही सम्मान नहीं दिया।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन