{"_id":"64f3210caf48577ad1088833","slug":"pregnant-women-and-newborn-children-will-get-benefits-of-the-central-government-s-u-win-portal-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-Win: केंद्र सरकार के यू-विन पोर्टल का गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को मिलेगा लाभ, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
U-Win: केंद्र सरकार के यू-विन पोर्टल का गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को मिलेगा लाभ, मिलेंगी ये सुविधाएं
Sat, 02 Sep 2023 05:19 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:19 PM IST
सार
यू-विन को 11 जनवरी को 65 जिलों में लॉन्च किया गया था। यूआईपी के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड को अबतक मैन्युअल तरीके से ही रखा जा रहा है। अबतक 0-1 साल की उम्र के 33,58,770 शिशुओं और 1-5 साल की उम्र के 20,98,338 बच्चों का पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन
U-WIN
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्र सरकार ने नियमित टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री बनाए रखने के लिए यू-विन पोर्टल लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे कोविड-19 वैक्सीन प्रबंधन प्रणाली को-विन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।
यू-विन कार्यक्रम को यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) को डिजिटल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और वर्तमान समय में सभी राज्यों के दो जिलों और केंद्रशासित प्रदेशों में पायलट मोड पर चलाया जा रहा है।
इस प्लेटफॉर्म का उपयोग गर्भवती महिला को पंजीकृत करने और उसे टीकाकरण करने, उसके डिलीवरी परिणाम को रिकॉर्ड करने, नवजात शिशु के जन्म को पंजीकृत करने, जन्म खुराक देने और उसके टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी और कर्यक्रम मैनेजर वैक्सीन वितरण करने, नियमित टीकाकरण सत्र और टीकाकरण कवरेज के लिए उपलब्ध रहेंगे। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए एबीएचए आईडी(आयुष्मान भारत हीथ खाता) से जुड़ा टीकाकरण कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके अलावा नागरिक आस-पास चल रहे नियमित टीकाकरण सत्रों की जांच और अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
यू-विन को 11 जनवरी को 65 जिलों में लॉन्च किया गया था। यूआईपी के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड को अबतक मैन्युअल तरीके से ही रखा जा रहा है। सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर टीकाकरण दर्ज नहीं किया जाता है। अबतक 0-1 साल की उम्र के 33,58,770 शिशुओं और 1-5 साल की उम्र के 20,98,338 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। साथ ही 14,20,708 गर्भवती महिलाओं का भी पंजीकरण हुआ है।