फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pravasi Bharatiya Divas Convention organized Odisha know detail news here in hindi

PBD: ओडिशा में होगा 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन, 50 से अधिक देशों के लोगों ने किया पंजीकरण

Sun, 05 Jan 2025 02:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का समापन होगा। इस दौरान वे भारतीय प्रवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदानों के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड 2025 से सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
Pravasi Bharatiya Divas Convention organized Odisha know detail news here in hindi
भारतीय प्रवासी दिवस - फोटो : X/S.Jaishankar

विस्तार

ओडिशा सरकार की साझेदारी में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का आयोजन आठ से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया जा रहा है। यह भारत सरकार का प्रमुख आयोजन है, जिसमें भारतीय प्रवासियों को जुड़ने और उन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है। इसका थीम विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान है। बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 50 से अधिक विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी सदस्यों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति एचई. क्रिस्टिन कार्ला कंगालू मुख्य अतिथि के तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के खास मौके पर पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों के लिए एक विशेष ट्रेन प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह तीन हफ्ते तक कई गणतव्यों को कवर करेगी।
विज्ञापन




ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा, "पहली बार ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह ओडिशा के लिए अपनी संस्कृति, परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का समापन होगा। इस दौरान वे भारतीय प्रवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदानों के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड 2025 से सम्मानित करेंगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://www.pbdindia.gov.in https://www.youtube.com/user/MEAIndia में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed