फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vice chairman of Delhi NCR Based Real Estate company arrested at Delhi airport, accused of fraud

एयरपोर्ट से गिरफ्तार बिल्डर को लखनऊ ले गई पुलिस, समूह ने दी सफाई

Mon, 30 Nov 2020 01:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Nov 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
vice chairman of Delhi NCR Based Real Estate company arrested at Delhi airport, accused of fraud
UP Police - फोटो : iStock

भ्रष्टाचार के आरोपी एक रियल इस्टेट कंपनी के उपाध्यक्ष को रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। बिल्डर के खिलाफ लुकआउट नोटिस (एलओसी) जारी था और आव्रजन अधिकारियों ने जिस वक्त उन्हें रोका, वह लंदन भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि, बिल्डर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। एसएसपी ने कहा कि बिल्डर ने न केवल गरीबों को ठगा है, बल्कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को धोखा दिया है।
विज्ञापन


नैथानी ने कहा कि बिल्डर खुद के खिलाफ एलओसी नोटिस जारी होने से अनभिज्ञ थे और वह पूरा पैसा लेकर देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। उन्हें आपराधिक विश्वासघात, ठगी और धोखाधड़ी सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर के विरुद्ध विभूतिखण्ड थाने में 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 की धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

ठगी के आरोपी बिल्डर की गिरफ्तारी पर कंपनी ने कहा है कि वह देश से नहीं भाग रहे थे। शुक्रवार को उनकी लंदन से वापसी थी। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, बिल्डर खिलाफ लुकआउट नोटिस तीन एफआईआर पर आधारित है, जिनमें से एक को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया और अन्य दो केस शिकायतकर्ता के साथ सुलझा लिए गए हैं।


समझौते का दस्तावेज हाईकोर्ट और पुलिस के पास भी जमा करवा दिया गया है। इसके बावजूद एलओसी अब भी वापस नहीं हुआ। हम खरीदारों से बाकी के विवाद भी हल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed