{"_id":"653a03d861de497a37000fa8","slug":"pran-pratishtha-in-ayodhya-invitation-to-pm-modi-opposition-parties-reaction-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM: 'पीएम मोदी पर भगवान राम का आशीर्वाद', विपक्ष पर बरसे राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM: 'पीएम मोदी पर भगवान राम का आशीर्वाद', विपक्ष पर बरसे राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी
Thu, 26 Oct 2023 03:51 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 26 Oct 2023 03:51 PM IST
सार
पीएम मोदी को आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजे जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे मौकों पर पीएम को न्योता देना जरूरी नहीं बताया।
विज्ञापन
Sanjay Raut, Salman Khurshid
- फोटो : Social Media
विस्तार
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने संजय राउत के बयान की आलोचना की है। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि 'लोग अपने मन के अनुसार बोलते हैं। संजय राउत सिर्फ चुनाव देख रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा आस्था और विश्वास का विषय है। प्रधानमंत्री को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। पहले भी प्रधानमंत्री ने मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया था। अब मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और 22 जनवरी (2024) को प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है और उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह बलिदान के बारे में नहीं है बल्कि आस्था और विश्वास की बात है। जहां तक राजनीति और चुनाव की बात है तो वह आते जाते रहेंगे लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों को यह समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री पर भगवान राम का आशीर्वाद है। यही वजह है कि वह सत्ता में है और लगातार बने हुए हैं। जो भगवान राम का विरोध कर रहे थे वो सड़कों पर घूम रहे हैं और आगे भी घूमते रहेंगे।'
बता दें कि आयोध्या में 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा गया। इस निमंत्रण पर विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसपर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इस मौके पर पीएम को निमंत्रण देना जरूरी है? ऐसे मौकों पर पीएम को खुद ही उपस्थित होना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शिद ने भी पीएम को निमंत्रण देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी को आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजे जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे मौकों पर पीएम को न्योता देना जरूरी नहीं बताया। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, 'पीएम मोदी को निमंत्रण देने की जरूरत नहीं है। वह खुद ही ऐसे मौकों पर उपस्थित हो सकते हैं। वह देश के प्रधानमंत्री है। उन्हें वहां जरूर जाना चाहिए।'
विज्ञापन
संजय राउत ने आगे कहा, 'भला कौन ऐसे मौकों पर जाना नहीं चाहेगा? राम मंदिर को बनना ही था। इसके लिए हजारों की संख्या में करसेवकों ने अपनी जान दी है। इसमें सभी हिंदुत्ववादी संगठन और पार्टियां शामिल हैं। शिवसेना, बजरंग दल, और विश्व हिंदू परिषद भी वहां थे। एलके अडवाणी ने रक्ष यात्रा निकाली थी। यही राममंदिर के बनने का परिणाम था। यही कारण है कि पीएम मोदी को वहां जाकर प्रार्थना करना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनाव की तैयारी है।'
सलमान खुर्शिद ने की आलोचना
पीएम मोदी को निमंत्रण भेजे जाने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शिद ने आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये निमंत्रण केवल एक ही पार्टी को दिया जाएगा? कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा कि किसे बुलाना चाहिए और किसे नहीं। लेकिन क्या भगवान केवल एक ही पार्टी के लिए सीमित हो गए हैं। निमंत्रण सभी के लिए होना चाहिए।'
सलमान खुर्शिद ने इसे सिर्फ एक पार्टी का कार्यक्रम बताते हुए सवाल किया कि क्या ये केवल एक पार्टी या सिर्फ एक व्यक्ति से जुड़ा कार्यक्रम है? उन्होंने आगे कहा कि निमंत्रण सभी को भेजा जाना चाहिए।