गोवा: जेपी नड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में हुए शामिल
गोवा में कांग्रेस को झटका देते हुए 10 कांग्रेसी विधायक भाजपा खेमे में चले गए हैं। ये सभी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। सभी विधायक बुधवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
Delhi: 10 Congress MLAs from Goa join BJP in presence of BJP Working President JP Nadda & Goa CM Pramod Sawant. pic.twitter.com/VFVxKrymrT
— ANI (@ANI) July 11, 2019
गुरुवार को ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे। साथ में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी थे। यहां इन्होंने शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की।
Delhi: Goa CM Pramod Sawant arrives in Parliament with 2 of the 10 Congress MLAs who have merged with BJP. The MLAs will meet BJP President Amit Shah and Working President JP Nadda later today. pic.twitter.com/KY5gYcIka7
— ANI (@ANI) July 11, 2019
भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कावलेकर ने बुधवार को कहा कि चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद हम सरकार नहीं बना सके। हमारे पास कई अवसर थे, लेकिन कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच एकता की कमी से ऐसा नहीं हो सका। मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।
कावलेकर ने आगे कहा कि विपक्ष का नेता होने के बावजूद मेरे निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो सका। अगर हमारे क्षेत्र में विकास ही नहीं हुआ तो अगली बार लोग हमें कैसे चुनेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद अब विधानसभा में हमारी संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वे राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए बिना शर्त के हमसे जुड़े हैं।
अब यह है विधानसभा की तस्वीर
40 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के 27 विधायकों के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, कांग्रेस के पांच, एनसीपी व एमजीपी का एक-एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।
भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या
चेल्लाकुमार ने बताया कि पार्टी आलाकमान से परामर्श लेने के बाद पांचों विधायक अपना नेता चुनने के लिए एक बैठक करेंगे। उन्होंने गोवा में बुधवार के राजनीतिक घटनाक्रम को ‘भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या किया जाना’ करार दिया। कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अब उसके विधायकों की संख्या केवल पांच रह गई है। गोवा में 15 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र आरंभ हो रहा है। चेल्लाकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा करोड़ों रुपये की पेशकश कर विपक्षी दलों के विधायकों को अपनी ओर खींच रही है।