फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pramilatai Medhe Passed away at the age of 97 PM Modi and Bhagwat paid tribute

PramilaTai Medhe: 97 वर्ष की उम्र में प्रमिला ताई मेढे का निधन, पीएम मोदी और मोहन भागवत ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 31 Jul 2025 07:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 07:56 PM IST
सार

राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढे का 97 वर्ष की उम्र में नागपुर में निधन हो गया। वे पिछले तीन महीने से अस्वस्थ थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उनके निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
Pramilatai Medhe Passed away at the age of 97 PM Modi and Bhagwat paid tribute
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढे का गुरुवार सुबह नागपुर में निधन हो गया। वे 97 वर्ष की थीं और पिछले तीन महीने से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी हालत बीते 15 दिनों से गंभीर थी। समिति की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने सुबह 9:05 बजे देवी अहिल्या मंदिर (उनका निवास) में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


प्रमिला ताई मेढे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रमिला ताई मेढे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि उनका पूरा जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'धरना देना अभिव्यक्ति की आजादी..', सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आचार संहिता के दौरान दर्ज एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख ने भी जताया दुख
वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और वर्तमान संचालिका शांतक्का ने देवी अहिल्या मंदिर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भागवत ने कहा कि उनके जाने से स्नेह का एक स्रोत चला गया है। उन्होंने कठिन हालात में पूर्वोत्तर भारत में संगठन का कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। भागवत ने यह भी बताया कि प्रमिला ताई ने मृत्यु के बाद अपने शरीर को एम्स नागपुर को दान करने की इच्छा जताई थी, जिसे शुक्रवार को पूरा किया जाएगा।


ये भी पढ़ें:- Indian Navy: भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, जीआरएसई ने सौंपा 801वां पोत ‘हिमगिरि’; आत्मनिर्भर भारत का दिखा दम

नितिन गडकरी ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रमिला ताई का योगदान राष्ट्रीय सेविका समिति को देशभर में फैलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमिला ताई समिति की चौथी संचालिका थीं और शुरू से ही संगठन से जुड़ी रहीं। उन्होंने पूरे जीवन को सेवा, अनुशासन और त्याग के पथ पर समर्पित किया। उनके निधन से सैकड़ों सेविकाओं और स्वयंसेवकों ने एक मातृवत मार्गदर्शक को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed