{"_id":"6033ade47bb6876d3238bbb0","slug":"prakash-kumar-singh-appointed-as-member-of-central-electricity-regulatory-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवास कुमार सिंह बने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्य, सोमवार को ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवास कुमार सिंह बने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्य, सोमवार को ली शपथ
Mon, 22 Feb 2021 06:43 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
प्रवास कुमार सिंह को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ दिलाई गई। विद्युत मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘बिजली मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह ने प्रवास कुमार सिंह को सीईआरसी के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।’’ सिंह को 16 दिसंबर, 2020 को सीईआरसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके पास एलएलबी की डिग्री है। इससे पहले वह झारखंड एसईआरसी में सदस्य (कानूनी) के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीईआरसी का गठन भारत सरकार ने विद्युत नियामक आयोग कानून, 1998 के प्रावधानों के तहत किया है। आयोग में चेयरपर्सन और चार अन्य सदस्य होते हैं। इनमें केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरपर्सन शामिल हैं, जो आयोग के पदेन सदस्य होते हैं।
विज्ञापन