{"_id":"5fcaaaa599153e2b955d71b9","slug":"prakash-javdekar-says-that-air-pollution-situation-in-delhi-critical-despite-stop-parali-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलनी बंद होने के बाद भी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर: जावडे़कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पराली जलनी बंद होने के बाद भी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर: जावडे़कर
Sat, 05 Dec 2020 03:01 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि पराली जलना बंद हो चुका है इसके बावजूद दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा, प्रदूषण के अहम कारक बायोमास और कूड़ा जलाने, कचरा निस्तारण, निर्माण कचरा नियमों का उल्लंघन, सड़कें व धूल जैसी कई शिकायतें हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जावडे़कर ने शुक्रवार को कहा, सीपीसीबी ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की शिकायतों पर दिल्ली सरकार को सख्त कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
सीपीसीबी की 50 टीमें दिल्ली और एनसीआर में हर दिन जांच कर रही है और अपनी शिकायतें दे रही हैं। इनमें से कुछ पर काम हुआ है, जबकि कुछ पर नहीं। अब तक पराली भी जलना बंद हो चुका है, लिहाजा अब तो दिल्ली सरकार और उसकी एजेंसियों को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन