फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javdekar hits out at Rahul gandhi over NPR calls him biggest liar of 2019

एनपीआर पर जावड़ेकर का पलटवार, राहुल 2019 के सबसे बड़े झूठे हैं

Fri, 27 Dec 2019 10:15 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 27 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javdekar hits out at Rahul gandhi over NPR calls him biggest liar of 2019
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा के बीच वार-पलटवार का खेल जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एनपीआर को लेकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। एक प्रेस कांफ्रेंस में जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी ने एनपीआर पर झूठ बोला है, वह साल 2019 के सबसे बड़े झूठे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी उन्होंने झूठ बोला था। पद से हटने के बाद भी झूठ बोलने का सिलसिला जारी है। पहले उनके झूठ से सिर्फ एक परिवार परेशान होता था, लेकिन आज कांग्रेस समेत पूरा देश परेशान है। 
विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि गरीबों पर टैक्स लादना कांग्रेस का इतिहास रहा है। शायद एनपीआर को गरीबों पर टैक्स बताने का विचार उनके मन में यहीं से आया हो। लेकिन देश की जनता नागरिकता कानून और एनपीआर पर सरकार के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में जावड़ेकर ने कहा, मैं सोच रहा हूं कि एनपीआर में टैक्स कहां से आया? यह तो जनसंख्या रजिस्टर है जिसमें लोगों का विवरण होगा। टैक्स कांग्रेस की संस्कृति रही है। यह पार्टी जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, टू जी टैक्स और जीजा जी टैक्स लगाती रही है। भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की नींव रही है इसीलिए इसे मिटाने के हर कदम का विरोध करती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed