फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javadekar says results of Gujarat local body elections have agreed on agricultural laws

गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे कृषि कानूनों पर सहमति की है मुहर : प्रकाश जावडे़कर

Thu, 04 Mar 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Mar 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar says results of Gujarat local body elections have agreed on agricultural laws
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

भाजपा ने गुजरात निकाय चुनाव में मिली जबर्दस्त जीत को कृषि कानूनों पर सहमति की मुहर बताया है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मतदाताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के नकारात्मक प्रचार को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले, कांग्रेस के नकारात्मक प्रचार को जनता ने किया खारिज
निकाय चुनाव में कांग्रेस का मुद्दा कृषि कानून था। कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया। इसके बावजूद पार्टी का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। बीते चुनाव में 31 में से 22 सीटें जीतने वाली कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। जाहिर तौर पर यह जनादेश कृषि कानूनों के पक्ष में है।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने आपातकाल के दौरान सरकारी संस्थाओं को कमजोर नहीं किए जाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा, राहुल ने दावा किया था कि आपातकाल के दौरान सरकारी संस्थानों को कमजोर नहीं किया गया। जबकि हकीकत क्या है यह सभी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब सभी तरह के संस्थानों को कमजोर किया गया। बड़ी संख्या में सांसदों, विधायकों और विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद किया गया। अखबारों को बंद किया गया। कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए। लोगों के सांविधानिक और मौलिक अधिकार छीन लिए गए।


दरअसल, राहुल ने मंगलवार को कहा था कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल एक गलती थी। उस दौरान जो कुछ हुआ वह गलत था। हालांकि वर्तमान परिप्रेक्ष्य से यह स्थिति बिल्कुल अलग थी। क्योंकि तब कांग्रेस ने देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed