BJP का राहुल पर चौतरफा हमला, कहा-विकास को पागल कहने वाले गुजरात मॉडल कैसे समझेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने बीजेपी को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात ने बीजेपी को संदेश दिया है कि आपका गुस्सा आपके काम नहीं आयेगा, और इसे प्यार हरा देगा। गुजरात में बीजेपी को जबरदस्त झटका लगा है। गुजरात मॉडल को वहां के लोग नहीं मानते।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनपर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मोर्चा सभाला और उनपर पलटवार किया। जावड़ेकर ने कहा कि जो लोग विकास को पागल कहते हैं वो विकास के मॉडल को कैसे समझेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हताशा और निराशा में ये लोग कुछ भी बोल रहे हैं।
पढ़ें: मनमोहन की देशभक्ति पर सवाल उठाने से कांग्रेस नाराज, PM मोदी से माफी की मांग
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार मीडिया के सामने आए और राहुल गांधी और कांग्रेस की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिए। उऩ्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की विश्ववसनीयता हमेशा कम रही है और पीएम मोदी कि विश्ववसनीयता न सिर्फ भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा ऊंची रही है।
आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे पर पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि तीन महीने में गुजरात की जनता ने मुझे सिखाया और बहुत प्यार दिया। यह हमारे लिए काफी अच्छे चुनाव नतीजे हैं। हम गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हैं।
Vikas ko pagal kehne wale vikas ke model ko kaise samjhenge, hatasha aur nirasha mein kuch bhi bol rahe hain: Prakash Javadekar,Union Minister on #RahulGandhi pic.twitter.com/pY0I6J9TuF
— ANI (@ANI) December 19, 2017
Credibility of Congress and Rahul Gandhi is at an all time low, while PM Modi's credibility is at an all time high not just in India but globally: Ananth Kumar,Union Minister on #RahulGandhi's 'PM has a credibility problem' remark pic.twitter.com/Scw2XPz7Ft
— ANI (@ANI) December 19, 2017