फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash javadekar angary on media over rajinikanth for dada saheb phalke award

सम्मान पर सवाल: रजनीकांत के पुरस्कार पर उठे प्रश्नों से भड़के जावड़ेकर बोले- इसमें राजनीति कहां से आई?

Thu, 01 Apr 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

  • सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 
  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया एलान
  • पत्रकार के सवाल पर भड़के जावड़ेकर

विज्ञापन
Prakash javadekar angary on media over rajinikanth for dada saheb phalke award
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के एलान के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भड़क गए। हुआ यूं कि केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा की। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या तमिलनाडु चुनाव को देखते हुए रजनीकांत को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसपर जावड़ेकर गुस्सा गए और बोले कि सवाल सही पूछा कीजिए। 

विज्ञापन

5 लोगों की टीम ने की थी सिफारिश
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि यह पुरस्कार सिने जगत से जुड़ा हुआ है। पांच सदस्यीय ज्यूरी ने रजनीकांत के नाम पर फैसला लिया है। इसमें राजनीति कहां से आ गई। सवाल सही और सोच समझकर पूछा कीजिए।  केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि मशहूर एक्टर रजनीकांत करीब 50 साल से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

जावड़ेकर ने ट्वीट किया ''मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। '' 5 सदस्यों की ज्यूरी  @ashabhosle, @SubhashGhai1, @Mohanlal , @Shankar_Live और #BiswajeetChatterjee ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी पारी शुरू करना चाहते थे रजनीकांत
गौरतलब है कि दक्षिण भारत समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में रजनीकांत के प्रशंसक हैं। कुछ समय पहले उन्होंने राजनीति में आने का एलान किया था। भाजपा के साथ गठबंधन की भी चर्चा की थी। इस सिलसिले में उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से बातचीत भी की थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति में नहीं आने की घोषणा कर दी। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed