{"_id":"6b0bafc4b1a4bae70b0dfe4e","slug":"prakash-ambedkar-revives-dawood-ibrahim-allegations-against-sharad-pawar-ncp-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार का दाऊद से क्या है कनेक्शन?: प्रकाश आंबेडकर के बयान से छिड़ी सियासी बहस; जानिए कब-कब उठे ये सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार का दाऊद से क्या है कनेक्शन?: प्रकाश आंबेडकर के बयान से छिड़ी सियासी बहस; जानिए कब-कब उठे ये सवाल
Sun, 29 Nov 2026 10:33 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:33 AM IST
सार
प्रकाश आंबेडकर ने शरद पवार और एनसीपी को दाऊद इब्राहिम से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बयान के बाद 1990 के दशक में लगे पुराने आरोप फिर चर्चा में आ गए हैं। इनमें जीआर खैरनार, उल्हास जोशी और राम जेठमलानी के दावे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या दाऊद इब्राहिम हैं शरद पवार के बॉस?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने पुणे में परिसीमन विधेयक पर शरद पवार के समर्थन की आलोचना करते हुए उन पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाया कि एनसीपी दाऊद इब्राहिम की पार्टी है और दाऊद ही शरद पवार के बॉस हैं। उन्होंने कहा, "मैं कई वर्षों से कह रहा हूं कि एनसीपी नेता शरद पवार दाऊद इब्राहिम के आदमी हैं। तब कोई मेरी बात मानने को तैयार नहीं था, लेकिन आज इस मुद्दे पर खुलेआम चर्चा हो रही है।"
विज्ञापन
हालांकि, शरद पवार और दाऊद इब्राहिम के संबंधों को लेकर पहले भी कई नेताओं और अधिकारियों की ओर से आरोप लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इन दावों को साबित करने वाले ठोस सबूत सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले बीएमसी अधिकारी जीआर खैरनार ने लगाए थे आरोप
शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ने वाले आरोप 1990 के दशक की शुरुआत में चर्चा में आए थे। उस समय बंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी जीआर खैरनार ने पवार को दाऊद का आदमी बताया था।
खैरनार डी-कंपनी की अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई के कारण 'डिमोलिशन मैन' के नाम से मशहूर हुए थे। उन्होंने पाकमोडिया स्ट्रीट पर बनी आलीशान महजबीन इमारत को गिराया था। बताया जाता था कि यह इमारत दाऊद ने अपनी पत्नी के नाम पर ताजमहल की तर्ज पर बनवाई थी।
इस कार्रवाई के बाद खैरनार की जान को खतरा होने की आशंका जताई गई और उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई। बाद में मोहम्मद अली रोड पर अवैध दुकानों को गिराने के दौरान एक धार्मिक पुस्तकों की दुकान भी टूट गई। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने खैरनार के अधिकार सीमित कर दिए और उन्हें निलंबित कर दिया। खैरनार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए शरद पवार ने डी-कंपनी के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया। उन्होंने सबूतों से भरे ट्रक होने का दावा भी किया, लेकिन वे कभी सार्वजनिक रूप से कोई सबूत पेश नहीं कर सके।
दाऊद के कथित करीबी को टिकट देने पर भी घिरे थे पवार
1990 में विरार और उल्हासनगर से दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगियों और टाडा के आरोपियों को कांग्रेस का टिकट दिए जाने का मामला भी विवादों में रहा था। इन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने को लेकर शरद पवार पर सवाल उठे थे। उस समय भाजपा और शिवसेना ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने एक रैली में तंज कसते हुए कहा था कि अगर उनके पास दाऊद है, तो हमारे पास अरुण गवली है।
अपनी आत्मकथा 'ऑन माय टर्म्स' में शरद पवार ने इस मामले पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उम्मीदवारों को टिकट देने का फैसला पार्टी का था और उन्होंने केवल पार्टी के निर्देशों का पालन किया था।
आईपीएस अधिकारी ने हलफनामा देकर लगाए थे आरोप
वर्ष 1994 में आईपीएस अधिकारी उल्हास जोशी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने शरद पवार पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।
पवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि यह उनके खिलाफ नहीं, बल्कि आईपीएस अधिकारी के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति की जांच से ध्यान भटकाने की कोशिश थी। इस मामले में शरद पवार का नाम एक बार फिर चर्चा में आया था।
राम जेठमलानी ने दाऊद के आत्मसमर्पण को लेकर क्या दावा किया था?
मशहूर वकील राम जेठमलानी ने भी दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण को लेकर एक दावा किया था। उनके मुताबिक, दाऊद ने लंदन से कुछ शर्तों के साथ भारत लौटकर आत्मसमर्पण करने की पेशकश की थी।
जेठमलानी के दावे के अनुसार, तत्कालीन सरकार में शामिल शरद पवार ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि कोई भगोड़ा सरकार के सामने अपनी शर्तें नहीं रख सकता।
