फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna appealed to the court, said - growing rapidly in politics was my biggest mistake

Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना की कोर्ट से गुहार, बोले- राजनीति में तेजी से बढ़ना मेरी सबसे बड़ी गलती

Sat, 02 Aug 2025 03:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sat, 02 Aug 2025 03:02 PM IST
सार

बंगलूरू की विशेष अदालत 34 वर्षीय प्रज्वल को उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराते हुए सजा एलान करने वाली है। इससे पहले कोर्ट से सजा कम करने की मांग करते हुए प्रज्वल रो पड़े।

विज्ञापन
Prajwal Revanna appealed to the court, said - growing rapidly in politics was my biggest mistake
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

दुष्कर्म के मामले दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कोर्ट से गुहार लगाई है। कोर्ट के फैसले से पहले कम सजा की मांग करते हुए प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। राजनीति में तेजी से बढ़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। बंगलूरू की विशेष अदालत 34 वर्षीय प्रज्वल को उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराते हुए सजा एलान करने वाली है। 
विज्ञापन


कोर्ट से सजा कम करने की मांग करते हुए प्रज्वल रो पड़े। उन्होंने कहा कि वह बीई मैकेनिकल स्नातक हैं और हमेशा मेरिट से पास हुए हैं। वे कहते हैं कि मैंने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन कोई भी महिला स्वेच्छा से शिकायत करने के लिए सामने नहीं आई है। वे पिछले साल लोकसभा चुनाव से छह दिन पहले आई थीं। अभियोजन पक्ष उन्हें जानबूझकर लाया और उनसे शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


रेवन्ना ने बताया कि पीड़िता ने कथित दुष्कर्म के बारे में अपने पति या रिश्तेदारों सहित किसी से शिकायत नहीं की थी, लेकिन जब कुछ वीडियो प्रसारित किए गए तो उसने आकर शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल ने कहा कि मेरा एक परिवार है। मैंने छह महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा है। मैं अदालत से अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे कम सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में एकमात्र गलती यह की है कि मैं राजनीति में तेजी से आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमपी-एमएलए कोर्ट ने ठहराया दोषी
एमपीएमएलए विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को 34 वर्षीय प्रज्वल को उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में से एक में दोषी ठहराया था। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने सजा सुनाए जाने से पहले सुनवाई के दौरान प्रज्वल रेवन्ना के लिए आजीवन कारावास की मांग की।

क्या है मामला
एक फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 में उसके साथ दो बार हासन फार्महाउस और बंगलूरु स्थित आवास पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed