{"_id":"59b90f064f1c1bf27f8b6996","slug":"pradyuman-death-case-transit-anticipatory-bail-applications-of-pinto-family-adjourned-for-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांबे HC ने रायन समूह के अध्यक्ष, प्रबंधन निदेशक की गिरफ्तारी पर कल तक लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बांबे HC ने रायन समूह के अध्यक्ष, प्रबंधन निदेशक की गिरफ्तारी पर कल तक लगाई रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Sep 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
आगस्टीन पिंटो
प्रद्युम्न हत्याकांड के सिलसिले में बांबे हाईकोर्ट ने रायन इंटरनेशनल समूह के संथापक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को गिरफ्तारी से गुरुवार तक के लिए अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। इससे पहले हाईकोर्ट ने बुधवार तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
Pradyuman death case: Transit anticipatory bail applications of AF Pinto, Grace Pinto & Ryan Pinto adjourned for tomorrow
— ANI (@ANI) September 13, 2017विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में रायन इंटरनेशनल समूह के संस्थापक अध्यक्ष ऑगस्टीन पिंटो (73) और संस्थान की प्रबंध निदेशक तथा उनकी पत्नी ग्रेस पिंटो (62) ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते सोमवार को बांबे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
वहीं पिंटो परिवार के वकील नितिन प्रधान ने मंगलवार को कहा कि कुछ समस्याओं के कारण रायन पिंटो का आवेदन न्यायालय की रजिस्ट्री में दाखिल नहीं हो पाया था। फिलहाल अग्रिम जमानत के लिए रायन का आवेदन प्रक्रिया में है। जल्द इसे दाखिल किया जाएगा।
