फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prabhu to flag off Bio toilet green Corridor

देश के पहले बायोटॉयलेट ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर को झंडी दिखाएंगे प्रभु

Sun, 24 Jul 2016 04:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
Prabhu to flag off Bio toilet green Corridor
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 114 किलोमीटर लंबी रामेश्वरम-मनमदुरई रेल मार्ग पर ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह देश का पहला बायोटॉयलेट ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय का इस समय देश भर में रेलगाड़ियों में बायोटॉयलेट लगाने का अभियान जोरों पर है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस सिलसिले में रामेश्वर-मनमदुरई रेलमार्ग पर चलने वाली 286 कोचों वाली 10 सवारी गाड़ियों में बायोटॉयलेट लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सुरेश प्रभु चेन्नई स्टेशन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ग्रीन टेन कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ा रहा रेलवे

Prabhu to flag off Bio toilet green Corridor
रेल - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए रेल मंत्रालय ने सभी स्टेशनों और रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने का काम प्रमुखता से शुरू कर रखा है, जिसके तहत रेलगाड़ियों में बायोटॉयलेट लगाने का काम शुरू किया गया है।

इससे रेलवे लाइन पर मलमूत्र गिरने से होने वाली गंदगी को रोका जा सकेगा।

वहीं, टॉयलेट में पानी की बर्बादी को कम किया जा सकेगा। रेल मंत्रालय का कहना है कि सितंबर 2019 तक पूरे देश में सभी रेलगाड़ियों में बायोटॉयलेट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed