{"_id":"5d2413f38ebc3e6d1d71c893","slug":"power-tariff-policy-now-electricity-subsidy-will-come-directly-into-bank-account-of-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे आएगी बिजली सब्सिडी, अघोषित कटौती पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे आएगी बिजली सब्सिडी, अघोषित कटौती पर लगेगा जुर्माना
Tue, 09 Jul 2019 09:41 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
नई विद्युत पॉलिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार की घोषित नई बिजली टैरिफ नीति में किए गए नवीन प्रावधानों के अनुसार अब बिजली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में आएगी। इतना ही नहीं सरकार अब अघोषित बिजली कटौती करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना भी लगाएगी।
इस मसौदे को केंद्र सरकार की शक्ति मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ पावर) ने तैयार किया है। जिसे अगस्त माह से लागू भी किया जाएगा। इस मसौदे में किए गए प्रावधानों के कारण बिजली चोरी रोकने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मसौदे को केंद्र सरकार की शक्ति मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ पावर) ने तैयार किया है। जिसे अगस्त माह से लागू भी किया जाएगा। इस मसौदे में किए गए प्रावधानों के कारण बिजली चोरी रोकने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा चोरी हुई बिजली का बिल
अब उपभोक्ताओं से कंपनियां उपयोग की गई बिजली की मात्रा से ज्यादा का बिल नहीं वसूल पाएंगी। अब तक ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान हुई बिजली हानि को भी उपभोक्ताओं के खाते में जोड़ दिया जाता है। कंपनियां अब केवल उतनी ही बिजली जोड़ पाएंगी, जितनी की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन