फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Power sector cyber security conference General Pant said Strong security system is necessary in energy sector

CSAI: पावर सेक्टर साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन, जनरल पंत बोले- ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा तंत्र जरूरी

Sat, 23 Dec 2023 06:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:28 AM IST
सार

डॉ. पंत ने कहा, ब्लैक एनर्जी एपीटी, इंडस्ट्राॅयर 2.0 जैसे साइबर हमले महज संकेत हैं। यह इशारा करते हैं कि दुनियाभर में बिजली क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता की जरूरत है। पूर्व में यूक्रेन, अमेरिका, डेनमार्क और भारत के बिजली नेटवर्क पर साइबर हमले की कोशिश की जा चुकी है।

विज्ञापन
Power sector cyber security conference General Pant said Strong security system is necessary in energy sector
साइबर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएसएआई) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. राजेश पंत ने शुक्रवार को कहा कि बिजली या ऊर्जा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा का एक मजबूत तंत्र स्थापित करना समय की मांग है। डॉ. पंत 'पावर सेक्टर साइबर सुरक्षा सम्मेलन-2023' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र किसी भी देश का महत्वपूर्ण ढांचा होता है, एक बार इसमें सेंध लग जाए तो सबकुछ ठप हो जाएगा। ब्लैक आउट की स्थिति पैदा हो जाएगी। तकनीक पर हमारी बढ़ती निर्भरता का मतलब है कि व्यक्तिगत, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा लगातार खतरे में है। युद्ध के दौरान सभी देशों में विद्युत क्षेत्र साइबर हमले के लिए सबसे आकर्षक लक्ष्य होता है। रूस-यूक्रेन युद्ध इसका ताजा उदाहरण है।

विज्ञापन

ब्लैक एनर्जी एपीटी और इंडस्ट्राॅयर 2.0 आने वाले खतरे के संकेत
डॉ. पंत ने कहा, ब्लैक एनर्जी एपीटी, इंडस्ट्राॅयर 2.0 जैसे साइबर हमले महज संकेत हैं। यह इशारा करते हैं कि दुनियाभर में बिजली क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता की जरूरत है। पूर्व में यूक्रेन, अमेरिका, डेनमार्क और भारत के बिजली नेटवर्क पर साइबर हमले की कोशिश की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed