फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Potato onions are getting out of reach of common man due to price rise

कीमतों में उछाल से आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहे आलू प्याज

Mon, 02 Nov 2020 02:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Potato onions are getting out of reach of common man due to price rise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आम लोगों की सब्जी कहे जाने वाले आलू और प्याज अब उनकी पहुंच से ही दूर हो रहे हैं। मौजूदा समय में एक एक किलो आलू और प्याज खरीदने के लिए 150 रुपये भी काफी नहीं है। पहले से ही कोरोना संकट की मार झेल रहे आम आदमी की परेशानी इन सब्जियों की कीमतों में आए उछाल से और बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आवश्यक जिंसों की कीमतों में तेजी, मजदूरी में गिरावट व बेरोजगारी बढ़ने से सरकारी राहत उपायों के बावजूद गरीब परिवारों की हालात बेहद खराब है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, सिर्फ दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग ही नहीं मध्यवर्गीय परिवार के लिए भी रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में थोक व खुदरा बाजारों में आलू और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार का कहना है कि भारी बारिश के कारण फसल खराब होने के चलते यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन


 दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 21 अक्तूबर को 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था, जो जून में 20 रुपये किलो था। इसी तरह आलू भी 30 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। खास बात है कि कुछ महीने पहले तक भारत दोनों ही जिंसों को निर्यात कर रहा था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल जून तक भारत ने 8,05,259 टन प्याज का निर्यात किया था। वहीं मई तक 1,26,728 टन आलू का निर्यात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed