खास पोस्टर से मनाया जन्मदिन, आदित्यनाथ को राम बनाया और विपक्ष को रावण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर केशव प्रसाद मौर्य के ताजपोशी के दौरान जहां केशव के कृष्ण स्वरूप का पोस्टर चर्चा में आया था, वहीं रविवार को भाजपाइयों के बीच से सामने आया एक और पोस्टर रविवार को गोरखपुर में चर्चा का विषय बन गया।
पोस्टर में सांसद एवं महंत आदित्यनाथ राम के वेश में हैं। तीर कमान के साथ हमलावर मुद्रा वाले आदित्यनाथ रावण रूपी विपक्ष पर निशाना साधे हुए हैं।
इस खास पोस्टर के साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने सांसद आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। पोस्टर का बैक ड्राप लगाकर हाथ में उसी दृश्य का संक्षिप्त वर्जन के साथ केक काटा गया।
रावण को करेंगे पराजित
टाउनहाल पर कार्यक्रम करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहम एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि इसके जरिए वे आदित्यनाथ को भाजपा से सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कराए जाने की भावना का प्रचार कर रहे हैं।
इसीलिए पोस्टर पर लिखा गया है, यूपी के राम संकल्प 2017 में रावण को करेंगे पराजित। सात सिर वाले रावण के सिरों पर मौजूद मुकुट पर सपा, पीस पार्टी, जेडीयू, एआईआईएम, आप, कांग्रेस, बसपा लिखा है। इस दौरान निजामुद्दीन अंसारी, नवी हसन, रियाज अहमद, इमरान अहमद, संजय वैश्य, मो. अमीन, आशीष गुप्ता, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।