{"_id":"6097679a8ebc3ed1e9643e1b","slug":"positivity-rate-of-corona-virus-infection-is-20-percent-or-more-in-two-out-of-every-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: देश के पांच में से दो जिलों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा, 15 जिलों में आंकड़ा 50% के भी पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खतरा: देश के पांच में से दो जिलों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा, 15 जिलों में आंकड़ा 50% के भी पार
Sun, 09 May 2021 10:09 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 09 May 2021 10:09 AM IST
सार
देश में 741 जिलों के 40 फीसदी यानी 341 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 20 फीसदी या उससे ज्यादा रही। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश के 741 जिलों में से 301 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 20 फीसदी या उससे ज्यादा है। शनिवार को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, ये डाटा सामने आया है। एक मई से सात मई वाले हफ्ते के दौरान पॉजिटिविटी दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही।
विज्ञापन
50 फीसदी वाले पॉजिटिविटी दर के साथ 15 जिलों में से चार जिले हरियाणा के हैं और दो-दो जिले अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के हैं। इसमें सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इनमें से ज्यादातर जिले पिछले हैं। अभी तक क्योंकि टेस्टिंग की संख्या उपलब्ध नहीं की गई है, इसलिए यह कहना मुश्किल होगा कि ऐसा अपर्याप्त टेस्टिंग की वजह से हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
एक सप्ताह के सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी दर अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में देखने को मिली, यहां 91.5 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई। लेकिन ये एक संकेत भी हो सकता है कि इस जिले में सबसे कम टेस्टिंग की गई है। चांगलांग के बाद पुडुचेरी के यनम में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी दर रही, जो 78 फीसदी थी।
विज्ञापन
इसके बाद राजस्थान के बीकानेर में 75.20 फीसदी, अरुणाचल के दिबांग घाटी में 75 फीसदी, राजस्थान के पाली में 70.40 फीसदी, हरियाणा के नूह में 64.30 फीसदी, हिमाचल के लाहौल और स्पीति में 60.30 फीसदी, सोनीपत में 57.60 फीसदी, संभलपुर में 57.10 फीसदी, शहडोल में 55.10 फीसदी, भिवानी में 54.10 फीसदी, पानीपत में 51.50 फीसदी, विदिशा में 51.20 फीसदी और उत्तरी गोवा में 51 फीसदी रही।