फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Positive News: Nandini get the courage from Beti bachao beti padhao Yojana

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से नंदनी को मिली हिम्मत, संघर्ष को मिली सराहना

Fri, 25 Jan 2019 05:16 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 25 Jan 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Positive News: Nandini get the courage from Beti bachao beti padhao Yojana
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

तमिलनाडु की 15 साल की एन नंदनी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की वर्षगांठ के मौके पर जब अपनी कहानी सुनायी, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। नंदनी ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की वर्षगांठ पर नंदनी समेत पंजाब और नगालैंड से आई बच्चियों ने अपने संघर्ष की कहानी सुनायी।  

विज्ञापन

    
तिरुवन्नामलाई जिले की नंदनी जब 13 साल की थी और कक्षा आठ में पढ़ती थी, तब उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने जा रहे थे। स्कूल में चाइल्ड लाइन और बाल विवाह के खिलाफ सूचना के चलते उसे ज्ञान हुआ कि परिजन उसका बालविवाह नहीं कर सकते। शादी से एक दिन पहले जिलाधिकारी को फोन करके उसने मदद की गुहार लगाई। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला विकास अधिकारी डोरथी की मदद से वह बची और अभी चाइल्ड केयर होम में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


इस समारोह में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में अव्वल पांच राज्यों को सम्मानित किया गया। इसमें नगालैंड, राजस्थान, हरियाणा मध्यप्रदेश और तमिलनाडु प्रमुख रहे। इसके अलावा 23 जिलों को भी बालिका शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने आदि के लिए सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि पिछले चार सालों में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों की मानसिकता बदलने में मंत्रालय ने काफी प्रयास किये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed