{"_id":"67e62a6b710606925f015a30","slug":"porsche-crash-pune-police-recommend-dismissal-of-two-suspended-cops-know-all-about-it-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Porsche Crash: पुणे पोर्श केस में अब क्या हुआ, दो निलंबित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Porsche Crash: पुणे पोर्श केस में अब क्या हुआ, दो निलंबित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी क्यों?
Fri, 28 Mar 2025 10:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:19 AM IST
सार
मामला पिछले साल का है, जब पुणे शहर में 18-19 मई 2024 की रात को पोर्श कार को तेज गति से दौड़ाने के चक्कर में एक बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला अलग-अलग विभागों की लीपापोती के प्रयासों की वजह से देशभर में सुर्खियों में आया था। इसमें शराब परीक्षण को अमान्य करने के लिए खून के नमूनों की अदला-बदली भी शामिल थी।
विज्ञापन
पुणे पोर्श मामला
- फोटो : PTI
Please wait...
विस्तार
पुणे पोर्श केस में दो निलंबित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। दरअसल, पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें पिछले साल मई में पोर्श कार दुर्घटना के सिलसिले में निलंबित किए गए दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मामला पिछले साल 19 मई की सुबह कल्याणी नगर इलाके में कथित तौर पर नशे की हालत में 17 वर्षीय एक लड़के की ओरसे चलाई जा रही पोर्श कार से जुड़ा है। कार ने दो मोटरसाइकिल सवार तकनीशियनों को कुचल दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'कुणाल कामरा की जिंदगी को कॉमेडी बना देना चाहिए', स्टैंडअप कॉमेडियन पर भड़के भाजपा विधायक
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित
येरवडा पुलिस स्टेशन से जुड़े इंस्पेक्टर राहुल जगदाले और एपीआई विश्वनाथ टोडकरी को उस समय देरी से रिपोर्ट करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया था। आंतरिक जांच में मामला दर्ज करने में चूक और खून के नमूने एकत्र करने में देरी का भी जिक्र किया गया था।
किशोर को निगरानी गृह से रिहा किया गया
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने गुरुवार को कहा, 'हमने इन दो निलंबित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के लिए राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव आज भेजा गया।' मामले में शामिल किशोर को निगरानी गृह से रिहा कर दिया गया है, जबकि उसके माता-पिता, दो डॉक्टर, ससून अस्पताल का एक कर्मचारी, दो बिचौलिए और तीन अन्य जेल में हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुणे शहर में 18-19 मई 2024 की दरम्यानी रात को करीब तीन करोड़ रुपये की पोर्श कार को तेज गति से दौड़ाने के चक्कर में 17 साल के लड़के ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अपना संतुलन खोकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चली गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था। बाद में विवाद बढ़ा तो कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन