Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunal Kamra Controversial Remarks on Dcm Eknath Shinde Bjp MLA Sudhir Mungantiwar Slams Comedian

Kunal Kamra Row: 'कुणाल कामरा की जिंदगी को कॉमेडी बना देना चाहिए', स्टैंडअप कॉमेडियन पर भड़के भाजपा विधायक

Fri, 28 Mar 2025 08:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Mar 2025 08:13 AM IST
सार

विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस बार-बार समन कर रही है। पुलिस ने कामरा को 31 मार्च को पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन बुलाया है। पुलिस अभी तक कुणाल को दो समन जारी कर चुकी है। फिलहाल वे पुडुचेरी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kunal Kamra Controversial Remarks on Dcm Eknath Shinde Bjp MLA Sudhir Mungantiwar Slams Comedian
kunal kamra row - फोटो : X/@Kunalkamra

विस्तार

महाराष्ट्र के डीसीएम एकनाथ शिंदे पर परोक्ष रूप से की गई टिप्पणी को लेकर फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबत कम नहीं हो रही है। शिवसेना के बाद अब भाजपा भी उन पर हमलावर हो गई है। उनकी टिप्पणी पर भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने करारा हमला बोला है। उन्होंने पुलिस से कामरा की गिरफ्तारी और कानून के हिसाब से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'कुणाल कामरा की टिप्पणी किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसी', शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
विज्ञापन


सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, 'पुलिस को कुणाल कामरा को पकड़ना चाहिए और उनके जीवन को कॉमेडी बनाना चाहिए। आप अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी नहीं कह सकते। हर किसी को आत्मसम्मान का अधिकार है। केतकी चितले 30 दिनों तक जेल में रहीं। विपक्ष को हमें सबक सिखाने का कोई अधिकार नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला?
36 साल स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे का नाम लिए बिना उनके राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने महाराष्ट्र के एक बड़े राजनीतिक भूचाल का भी हवाला दिया था। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की थी। इसमें शिंदे को बिना उनका नाम लिए 'गद्दार' कहा गया था। उन्होंने शिवसेना और एनसीपी के विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चुटकुले बनाए थे।

हैबिटेट कॉमेडी क्लब में हुई थी तोड़फोड़
टिप्पणी के बाद रविवार की रात शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर धावा बोल दिया था। यहीं कुणाल कामरा का शो हुआ था। इसके साथ ही उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके परिसर में क्लब स्थित है।

क्रिया प्रतिक्रिया का कारण बनती है: शिंदे
मामले में शिंदे की भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। हम व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसा है।' शिवसैनिकों के उपद्रव पर शिंदे ने कहा था कि हर व्यक्ति को एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए। अन्यथा, क्रिया प्रतिक्रिया का कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed