फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Porsche crash case: Have asked home dept to dismiss two suspended officers, says Pune top cop News In Hindi

Porsche Crash Case: निलंबित पुलिस अधिकारियों को किया जाए बर्खास्त'; पुणे पुलिस ने गृह विभाग को भेजा प्रस्ताव

Fri, 28 Mar 2025 12:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 12:55 AM IST
सार

पुणे पोर्शे दुर्घटना मामले में अब पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा। इसके तहत पुलिस ने हादसे की जांच के दौरान निलंबित दोनों पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Porsche crash case: Have asked home dept to dismiss two suspended officers, says Pune top cop News In Hindi
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

पुणे पोर्शे दुर्घटना मामले में नया मोड़ आता हुआ नजर आ रहा है। अब इस मामले में पुणे पुलिस ने गुरुवार को महाराष्ट्र गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव में पुलिस ने पिछले साल मई में हुई पोर्श कार दुर्घटना के मामले में निलंबित किए गए दो पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की है। बता दें कि यह हादसा 19 मई 2024 की सुबह कल्याणी नगर इलाके में हुआ, जब एक 17 वर्षीय लड़के ने नशे की हालत में पोर्श कार चलाई और दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया था।

विज्ञापन


लापरवाही के आरोप में हुए थे निलंबित
वहीं बात अब अगर दोनों पुलिस अधिकारियों की करें तो इस मामले में यरवदा पुलिस स्टेशन से जुड़े इंस्पेक्टर राहुल जगदाले और एपीआई विश्वनाथ टोडकरी को देरी से रिपोर्ट करने। साथ ही ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही एक आंतरिक जांच में यह भी सामने आया कि मामला दर्ज करने में चूक हुई और ब्लड सैंपल के नमूने इकट्ठा करने में देरी हुई।
विज्ञापन


ये भी पढें:- पुणे पोर्श हादसा: पुलिस ने राज्य सरकार को लिखा पत्र, निलंबित पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी की सिफारिश की
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी

वहीं मामले में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि इन दो निलंबित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के लिए राज्य गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मामले में शामिल किशोर को सुधार गृह से रिहा कर दिया गया है, जबकि उसके माता-पिता, दो डॉक्टर, ससून अस्पताल का एक कर्मचारी, दो बिचौलिए और तीन अन्य लोग जेल में हैं। गौरतलब है कि यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब विभिन्न प्रयासों के तहत मामले को दबाने की कोशिश की गई, जिसमें शराब जांच को निष्क्रिय करने के लिए ब्लड के नमूनों की अदला-बदली भी शामिल थी।


एक नजर पूरे मामले पर
गौरतलब है कि पुणे शहर में 18-19 मई की दरम्यानी रात को करीब तीन करोड़ रुपये की पोर्श कार को तेज गति से दौड़ाने के चक्कर में 17 साल के लड़के ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अपना संतुलन खोकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चली गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ये भी पढें:- तमिलनाडु: तांबरम से रामेश्वरम तक चलेगी नई ट्रेन; थिरुवरुर-थिरुथिरापूंडी को होगा लाभ; अन्नामलाई ने कही ये बात

इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था। बाद में विवाद बढ़ा तो कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed