तमिलनाडु: तांबरम से रामेश्वरम तक चलेगी नई ट्रेन; थिरुवरुर-थिरुथिरापूंडी को होगा लाभ; अन्नामलाई ने कही ये बात
रेल मंत्रालय ने तमिलनाडु में नई रेल सेवा को मंजूरी दी है। इसके तहत अब ट्रेन चिदंबरम, थिरुवरुर और थिरुथिरापूंडी होते हुए तांबरम से रामेश्वरम तक चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस योजना को तमिलनाडु के लोगों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार तमिलनाडु को एक बड़ी सौगात दी है। इसके तहत वैष्णव ने तमिलनाडु में तांबरम से रामेश्वरम तक एक नई ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन 6 अप्रैल को होगा। यह ट्रेन चिदंबरम, थिरुवरुर और थिरुथिरापूंडी होते हुए तांबरम से रामेश्वरम तक चलेगी। बता दें कि इस बात की जानकारी तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नई ट्रेन सेवा 6 अप्रैल 2025 को शुरू होगी, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंबन ब्रिज के उद्घाटन किया जाएगा।
के अन्नमलाई ने दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस योजना को लेकर भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री से तांबरम से मंडपम (रामेश्वरम) तक एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया कि मौजूदा दो ट्रेनें रामेश्वरम तक जाती हैं, लेकिन वे थिरुवरुर और थिरुथिरापूंडी स्टेशनों पर नहीं रुकतीं।
ये भी पढ़ें:- सेना की बढ़ेगी ताकत: नाग मिसाइल सिस्टम और हल्के वाहनों के लिए 2500 करोड़ का समझौता; जानें क्या हैं इसकी खासियत
अन्नमलाई ने वैष्णव को कहा धन्यवाद
साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों की मांग थी कि इन स्टेशनों से होकर एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए, ताकि यात्रा को आसान बनाया जा सके। अन्नामलाई ने नई ट्रेनों, रेलवे लाइनों, ट्रैक दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए किए गए बड़े निवेश रेल मंत्री को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे तमिलनाडु में रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा हुआ है।
अन्नमलाई ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने अन्नामलाई ने 24 मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में चेन्नई से रामेश्वरम तक दो ट्रेनें चलती हैं। ये ट्रेनें तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम तक जाती हैं। एक ट्रेन का नाम आरएमएम एसएफ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22661) है और दूसरी का नाम एमएस आरएमएम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16751) है। ये दोनों ट्रेनें एग्मोर (चेन्नई) से मंडपम (रामेश्वरम) तक जाती हैं, लेकिन थिरुवरुर और थिरुथिरापूंडी स्टेशनों पर नहीं रुकतीं।
ये भी पढ़ें:- Assam: 'भारत में काम करने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान से मिला वेतन', तौकीर शेख मामले में सीएम हिमंत सरमा खुलासा
साथ ही अन्नामलाई ने पत्र में लिखा था कि तिरुवरुर के लोग चाहते हैं कि चेन्नई और रामेश्वरम के बीच एक ट्रेन सेवा शुरू हो, जो तांबरम से रामेश्वरम तक, थिरुवरुर और थिरुथिरापूंडी होते हुए जाए। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि इस पर विचार करते हुए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए, ताकि इन स्टेशनों के लोग आसानी से यात्रा कर सकें।