फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Population bill : Rajasthan minister supported, Bhupesh Baghel reminded BJP of sterilization campaign sanjay gandhi

जनसंख्या नीति: राजस्थान के मंत्री ने किया समर्थन, भूपेश बघेल ने भाजपा को याद दिलाया नसबंदी अभियान

Wed, 14 Jul 2021 01:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Jul 2021 01:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर भाजपा पर हमला बोला। वहीं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि हम दो-हमारे दो के दिन लद गए, बच्चे एक ही अच्छे हैं।

विज्ञापन
Population bill : Rajasthan minister supported, Bhupesh Baghel reminded BJP of sterilization campaign sanjay gandhi
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 'हम दो-हमारे दो' वाले मसौदे ने देश भर में जनसंख्या नियंत्रण पर बहस छेड़ दी है। भाजपा सरकार बढ़ती आबादी को रोकने के लिए आर-पार की जंग का दावा कर रही है, लेकिन दो बच्चों की नीति को लेकर विपक्ष से ठन गई है। इस बीच, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर भाजपा पर हमला बोला। वहीं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि हम दो-हमारे दो के दिन लद गए, बच्चे एक ही अच्छे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल में संजय गांधी के नेतृत्व में चलाए गए नसबंदी अभियान की याद दिलाई। बघेल ने कहा कि भाजपा ने नसबंदी कार्यक्रम का विरोध किया था। अगर उस समय भाजपा ने नसबंदी अभियान का विरोध न किया होता तो आज बढ़ती आबादी काबू में होती। 70 के दशक में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया होता तो आज आबादी इतनी नहीं होती।
विज्ञापन


बघेल ने कहा- जनता की जागरूकता महत्वपूर्ण 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ''कानून से यह मुद्दा हल नहीं होगा। इसके लिए जन जागरण की जरूरत है। राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए। पहले भी नारा था- हम दो और हमारे दो या तीन, जिसे आगे बढ़ाना चाहिए। लोगों के जागरूक होने से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत के मंत्री बोले- सरकार बनाए कानून, हम साथ हैं
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, ''बच्चे एक ही अच्छे, हम दो-हमारे दो के दिन लद गए, जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत सरकार कानून बनाए हम साथ हैं।''  बता दें कि उत्तर प्रदेश में हम दो-हमारे दो का मसौदा तैयार हो गया। इसके तैयार होते ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केंद्रीय कानून की नई बहस छिड़ गई है।
 
बता दें कि मानसून सत्र में भाजपा सांसद के राकेश सिन्हा के जंनसख्या नियंत्रण के प्राइवट बिल पर चर्चा होगी, जबकि गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला भी जनसंख्या नियंत्रण पर निजी बिल पेश करेंगे। संसद में बहस से पहले बाहर ही ठन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed