फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Popular Front of India calls for anti CAA protest in West Bengal, invites TMC MP

पीएफआई ने पश्चिम बंगाल में किया बंद का आह्वान, टीएमसी सांसद को भी बुलाया

Thu, 02 Jan 2020 04:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Popular Front of India calls for anti CAA protest in West Bengal, invites TMC MP
टीएमसी सांसद अबु ताहेर खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहा विरोध-प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में सीएए और एनआरसी का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इसकी एक वजह यह भी है कि यहां की सत्तारूढ़ पार्टी भी इन दोनों कानूनों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो चुकी हैं।

विज्ञापन


अब इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सीएए के खिलाफ विरोध रैली का आह्वान किया है और स्थानीय टीएमसी सांसद अबू ताहिर खान को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी गुरुवार को संगठन के एक पदाधिकारी ने दी।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य भर में हिंसा में कथित भागीदारी के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफआई पश्चिम बंगाल के महासचिव मनीरुल शेख ने बताया, 'हम पांच जनवरी को मुर्शिदाबाद में सीएए के खिलाफ एक रैली का आयोजन कर रहे हैं और मुर्शिदाबाद टीएमसी सांसद अबू ताहिर खान सहित कई वक्ताओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने इस विरोध कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए फोन पर अपनी सहमति दी है।

हालांकि, जब खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पीएफआई से निमंत्रण नहीं मिला है और संगठन ने अपने पोस्टर पर उनकी अनुमति के बिना उनके नाम का इस्तेमाल किया है।


टीएमसी सांसद ने कहा, 'मुझे न तो पीएफआई से कोई निमंत्रण मिला है और न ही मैंने इस तरह के किसी कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दी है। अगर संगठन मेरी सहमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह अनैतिक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed