{"_id":"607f4acb8ebc3ec36b7a8204","slug":"ponzi-scam-ed-siezed-155-crore-worth-in-two-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंजी घोटाला: ईडी ने दो मामलों में 155 करोड़ की संपत्ति जब्त की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोंजी घोटाला: ईडी ने दो मामलों में 155 करोड़ की संपत्ति जब्त की
Wed, 21 Apr 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:12 AM IST
सार
- बासिल ग्रुप और रोज वैली के खिलाफ जांच की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोंजी योजना के जरिए कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ जांच से जुड़े दो मामलों में 155 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत बासिल ग्रुप ऑफ कंपनीज और रोज वैली ग्रुप पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के बयान में कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पाया गया कि दोनों कंपनियों ने कई फर्जी और कागजी योजनाएं चलाकर मुनाफा देने के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम ऐंठी लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
जांच में यह भी पाया गया कि दोनों कंपनियों ने लोगों की गाढ़ी कमाई की हेराफेरी कर त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में जमीन खरीद ली।
विज्ञापन
ईडी ने कहा कि जांच प्रक्रिया के बाद हमने इन संपत्तियों को पीएमएलए के तहत जब्त कर लिया। इनमें 1.54 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां और 154 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं।
ईडी ने रोज वैली मामले में 2014 में कंपनी के अध्यक्ष गौतम कुंडु और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए थे। कुंडु को 2015 में कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।