{"_id":"5af59cc04f1c1bd5408b4739","slug":"polling-in-rr-nagar-and-rajarajeshwari-nagar-has-been-deferred-in-karnataka-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, राज्य में राजराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान टला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, राज्य में राजराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान टला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 11 May 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Assembly Election 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 222 सीटों पर मतदान होगा। 4.97 करोड़ मतदाता 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम के जरिए करेंगे।
15 मई को मतगणना होगी। एक सीट पर प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हो रहा है जबकि राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव एक फ्लैट में करीब 10 हजार वोटर कार्ड मिलने के कारण टाल दिया गया है। इस सीट पर मतदान 28 मई और मतगणना 31 मई को कराई जाएगी।
चुनाव के लिए बनाए गए 55,600 पोलिंग स्टेशनों की सुरक्षा के लिए साढ़े तीन लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य में कांग्रेस, भाजपा और जद-एस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है लेकिन मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मानी जा रही है।

राहुल ने कर्नाटक के कार्यकर्ताओं को भेजा वीडियो संदेश
rahul gandhi shimla
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें एक वीडियो संदेश भेजा है। राहुल ने अपने संदेश की शुरुआत स्थानीय भाषा में की है।
राहुल ने संदेश में कहा है कि भाईयों-बहनों आप कांग्रेस कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। महीनों से हर रोज दिन भर कांग्र्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए हर गांव, हर बूथ और शहरों में लड़ रहे हैं। मैं आप लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं।
थोड़ा ही समय बचा है अब आपकी पूरी शक्ति की जरूरत है। दम लगाकर आप कांग्रेस पार्टी की मदद कीजिए। विचारधारा की लड़ाई है कांग्रेस पार्टी को जिताना है।