{"_id":"58d24a544f1c1b870a1a16d9","slug":"poll-panel-to-decide-who-gets-aiadmk-s-twin-leaves-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसे मिलेगा AIADMK का चुनाव चिह्न, पनीरसेल्वम या शशिकला गुट को?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसे मिलेगा AIADMK का चुनाव चिह्न, पनीरसेल्वम या शशिकला गुट को?
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Wed, 22 Mar 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग बुधवार को तमिलनाडु की एआईएडीएमके पार्टी के चुनाव चिन्ह के बारे में अहम फैसला ले सकता है। जयललिता की मौत के बाद से जारी पार्टी में चल रही रार अब इसके चुनाव चिन्ह को लेकर सामने आ रही है। 12 अप्रैल को आरके नगर विधानसभा उपचुनाव होने हैं, इसके लिए एआईएडीएमके के चुनाव चिह्न शशिकला गुट और पनीरसेल्वम गुट दोनों ही अपना दावा ठोंक रहे हैं। दोनों गुटों ने अपने-अपने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए नामांकल की आखिरी तारीख 23 मार्च यानी गुरुवार को है। इससे पहले पनीरसेलवम गुट ने बीते 17 मार्च को दो पत्ती वाले चुनाव चिन्ह के लिए याचिका चुनाव आयोग को सौंप दी थी और फैसला करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
उधर शशिकला खेमे ने पार्टी नेता और लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई के जरिए चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है और मामले में फैसला सुनाने को कहा है। चुनाव आयोग ने पन्नीरसेल्वम खेमे कहा कि वह अपने दावे का समर्थन करने वाले 20 मार्च तक सभी दस्तावेज जमा करे।
विज्ञापन