फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   open letter to yogi adityanath after ban paan and gutkha in government office

सीएम योगी को पान-गुटखा न खाने वाले यूपी के एक वोटर का Open Letter

Wed, 22 Mar 2017 02:57 PM IST
Updated Wed, 22 Mar 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
open letter to yogi adityanath after ban paan and gutkha in government office
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (फाइल)
आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
विज्ञापन


बहुत बहुत धन्यवाद! आपने जो पान-गुटखे पर बैन लगाया न तो सच्चो कहें तो पूरा का पूरा मन तर हो गया है। यूपी का हर वह शख्स जो पान-मसाला से परहेज करता है, वह आज खुशी से गदगदा गया होगा।

कहावत है कि जैसा मुंह देख कर काम पर जाएंगे वैसा ही रिजल्ट आएगा। यहां तो बचपन से सरकारी दफ्तरों में हमारा स्वागत पान-गुटखा का पीक ही करती थी। फिर 'पीकों' पर भिनभिनाती मक्खियों की करतल ध्वनी सुनते हम साहब की चौखट पर पहुंचते। 
विज्ञापन


ये तो ट्रेलर रहता है। दफ्तर में फाइल, मुहर, पेन के बगल में पान और गुटखा दिखता। कहीं-कहीं तो साहब के हाथ में एक सींक भी होती है जो वह दांत में फंसे हुए गुटखा-पान को निकालने के लिए प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब साहब बात शुरू करने से पहले बगल में पड़े पीकदान (डस्टबीन) में पच्च से थूकते और आधा मसाला मुंह में लिए आधी जबान ही बोलते, बताइए क्या काम है? इसके बाद काम सुन रहे हैं और मसाला मुंह में घुलाए पड़े हैं। बीच में दांत खोद रहे हैं पीकदान में थूक रहे हैं।


इन स्थितियों से गुजरने के बाद काम होने की उम्मीद कम, अधिकारी के आश्वासन की उम्मीद ज्यादा ही होती थी। अब आपके फैसले के बाद वह दफ्तर में पान-गुटखा नहीं खाएंगे तो उनका आधा से ज्यादा काम कम हो जाएगा। बोझ कम होने के बाद वह हमारे कामों पर भी ध्यान दे सकेंगे। 

अउर त अउर, जो मुंह दिखाने वाली कहावत है न, उसके मुताबिक भी दफ्तर में घुसते हुए काम होने की उम्मीदी बढ़ जाएगी। 

धन्यवाद!
आपका आभारी रहूंगा।

गुटखा-पान न खाने वाला आपके प्रदेश का एक वोटर... 
राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed