फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poll Of Exit Polls results live updates gujarat himachal election vidhan sabha chunav 2022 prediction

Poll Of Polls: गुजरात में फिर भाजपा सरकार का अनुमान, हिमाचल में करीबी मुकाबला और दिल्ली में AAP का जादू!

Mon, 05 Dec 2022 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

Gujarat and Himachal Pradesh Exit Poll Result 2022 Live News: हिमाचल प्रदेश के बाद सोमवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गया। मतदान खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के रूझान भी आ गए। अगल-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में लोगों के मूड को जानने की कोशिश की है। ऐसे में हम आपको बताएंगे पोल ऑफ पोल यानी एग्जिट पोल्स का भी पोल। 

विज्ञापन
Poll Of Exit Polls results live updates gujarat himachal election vidhan sabha chunav 2022 prediction
Poll Of Polls - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले गए। इसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। वहीं, MCD के लिए मतदान चार दिसंबर को था, इसके परिणाम सात दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले एग्जिट पोल के रूझान आ गए हैं। कई एजेंसियों ने सर्वे कर के लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की है। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए लाया है सभी एग्जिट पोल का पोल या एग्जिट पोल्स का विश्लेषण, यानि अगर सभी रुझानों को एक साथ रखते हुए जनता के मूड को समझने की कोशिश करें, तो गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कौन सत्ता पर काबिज हो सकता है। आइए जानते हैं... 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

Poll Of Exit Polls results live updates gujarat himachal election vidhan sabha chunav 2022 prediction
2022 Exit Poll Gujarat - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के एग्जिट पोल में भाजपा का जलवा
गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एड़ी चोटी का दम लबा दिया था। ऐसे में एग्जिट पोल के अनुमान भाजपा के लिए राहत भरे आए हैं। सभी एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही कांग्रेस को दूसरा और आम आदमी पार्टी को तीसरा स्थान मिल सकता है। पोल ऑफ पोल की मानें तो भाजपा को 133, कांग्रेस को 38, आम आदमी पार्टी को आठ और अन् को तीन सीटें मिल सकती हैं।

 

Poll Of Exit Polls results live updates gujarat himachal election vidhan sabha chunav 2022 prediction
Himachal Exit Poll 2022 - फोटो : अमर उजाला
क्या है हिमाचल के एग्जिट पोल का निचोड़
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। चुनाव से पहले भी कुछ ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा था। प्रदेश का रिवाज भी है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। इस बार कई एग्जिट पोल इस ओर इशारा तो कर रहे हैं, लेकिन किसी भी पार्टी को एकतरफा जीत नहीं दिखा रहे। एक सर्व को छोड़कर सभी भाजपा को बढ़त बताई जा रही है। पोल ऑफ पोल की बात करें तो हिमाचल में भाजपा को 35, कांग्रेस को 30 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी का यहां खाता भी खुलते नहीं दिख रहा है

Poll Of Exit Polls results live updates gujarat himachal election vidhan sabha chunav 2022 prediction
MCD Exit Poll 2022 - फोटो : Amar Ujala
MCD में किसको मिलेगी जीत?
दिल्ली नगर निगम में सभी ने आम आदमी पार्टी की शानदार जीत का अनुमान लगाया है। सभी ने भाजपा को दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान लगाया है। सभी एग्जिट पोल का विश्लेषण करने पर जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक आप को 151, भाजपा को 86, कांग्रेस को सात और अन्य को छह सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 

गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या थे? 
पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था। 

हिमाचल प्रदेश में पिछली बार क्या हुआ था?
हिमाचल में 2017 में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में आई थी। वहीं, कांग्रेस 21 सीटें हासिल करके विपक्ष में बैठी थी। इनके अलावा एक सीट सीपीएम और दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed