फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kisan Andolan: Rahul Gandhi Tweeted An Old Picture Of The Farmers Movement, BJP Attacked

किसान आंदोलन : राहुल गांधी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, भाजपा बोली- दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाना उनकी आदत

Mon, 06 Sep 2021 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Sep 2021 02:30 PM IST
सार

किसान महापंचायत के बाद राहुल गांधी का एक ट्वीट वायरल हो गया है। उन्होंने पुरानी तस्वीर को वर्तमान परिप्रेक्ष्य  में पोस्ट किया। 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Rahul Gandhi Tweeted An Old Picture Of The Farmers Movement, BJP Attacked
rahul gandhi, sambit patra

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट ने सियासी चिंगारी को फिर से हवा दे दी है। उन्होंने किसान आंदोलन की पुरानी तस्वीर ट्वीट की, जिसके बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि देश में जब भी भ्रम की, झूठ की राजनीति होती है, तो राहुल गांधी का हाथ होता ही है। तस्वीर ट्वीट होने के बाद ट्रोलर्स ने भी राहुल गांधी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


क्या लिखा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर पूर्व में हुए किसान आंदोलनों की है, लेकिन राहुल गांधी ने इसे रविवार को हुई किसान महापंचायत के परिप्रेक्ष्य में ट्वीट करते हुए लिखा - डटा है। निडर है। इधर है। भारत भाग्य विधाता। 
विज्ञापन

संबित पात्रा ने किया हमला 
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसान आंदोलन की पुरानी तस्वीर को ट्वीट पर उसे वर्तमान का बताया है। राहुल गांधी भली-भांति जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष विहीन है, इसलिए कांग्रेस जमीन पर किसी भी विषय को उठाने में असमर्थ है। इसलिए ये झूठे फोटो के माध्यम से राजनीति करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने एक भी ट्वीट नहीं किया। 




भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश में करीब 68.75 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। इतनी बड़ी आबादी को वैक्सीन लग जाने के बाद भी राहुल गांधी का एक भी ट्वीट नहीं आया है। बीते दो दिनों में 1 एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगी थीं। इसके बावजूद झूठी तस्वीर के माध्यम से भ्रम फैलाने वाले इस पर चुप रहते हैं। उन्हें परिश्रम नहीं करना है और दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाना उनकी आदत है।

भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमिल मालवीय ने भी राहुल गांधी के ट्वीट के लिए उनको निशाने पर लिया। मालवीय ने लिखा, 'महापंचायत की सफलता दिखाने के लिए राहुल गांधी को पुरानी तस्वीर का सहारा लेना पड़ा, ये दिखाता है कि किस तरह से किसानों की पंचायत में भारी भीड़ का दुष्प्रचार किया गयाा। जिस तरह से धार्मिक नारे लगे उससे साबित होता है कि इनका असली मकसद क्या है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed