फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics of UP: CM Yogi to meet PM Modi and JP Nadda in Delhi

यूपी की सियासत: सीएम योगी दिल्ली में, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात 

Fri, 11 Jun 2021 08:00 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Jun 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Politics of UP: CM Yogi to meet PM Modi and JP Nadda in Delhi
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। इसके साथ ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया था। पिछले एक पखवाड़े से राजधानी में चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच योगी का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिल्ली कूच करने के बाद से भाजपा प्रदेश संगठन और सरकार में फेरबदल की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम योगी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बात हुई। हालांकि बातचीत का ब्यौरा नहीं मिल पाया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार, पंचायत चुनाव समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी दोपहर करीब दो बजे लखनऊ से दिल्ली रवाना हुए। गाजियाबाद हिंडन एयरबेस से वह दिल्ली के यूपी सदन पहुंचे। यूपी सदन में थोड़ी देर रुकने के बाद योगी अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं ने के बीच प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, जिला पंचायत चुनाव के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी ने गृहमंत्री को विधानसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों केबारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री शाह से भेंट करने के बाद सीएम योगी ने दिल्ली के यूपी सदन में गाजियाबाद, नोएडा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद सतपाल सिंह भी यूपी सदन में उनसे मिलने पहुंचे।


दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को सीएम योगी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत कोर कमेटी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि सीएम योगी कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी के फीडबैक के बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व यूपी भाजपा संगठन व सरकार में बदलाव के बारे में अंतिम फैसला करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed