फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics in Punjab: AAP leader Harpal Singh Cheema accused, Captain Sarkar working at the behest of the Badal family

पंजाब में सियासत: आप नेता हरपाल सिंह चीमा का आरोप, बादल परिवार के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार

Wed, 28 Apr 2021 12:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 12:27 AM IST
सार

चीमा का कहना है कि कांग्रेस की कैप्टन सरकार बादल परिवार को बचा रही है। दोनों दलों में सांठगांठ के कारण अपराधियों को बचाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Politics in Punjab: AAP leader Harpal Singh Cheema accused, Captain Sarkar working at the behest of the Badal family
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार अकाली दल के मुखिया बादल परिवार के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बेहद गंभीर मामलों में कांग्रेस की कैप्टन सरकार बादल परिवार को बचा रही है। वह बादल परिवार पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे साबित होता है कि दोनों दलों के बीच कोई सांठगांठ है। 

विज्ञापन

 
आम आदमी की भलाई के कोई काम नहीं
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि किसी राज्य की चुनी हुई सरकार अपनी जनता के प्रति जवाबदेह होती है। उसका हर काम जनता को ध्यान में रखकर किया जाता है और उसी की भलाई के लिए किया जाता है। लेकिन पंजाब सरकार आम आदमी की बजाय बादल परिवार की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के समय कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन


आप सरकार बनने का दावा, बादल परिवार की कराएंगे जांच
चीमा ने कहा कि अब जनता ने यह तय कर लिया है कि कैप्टन को दुबारा मौका नहीं देना है। अगले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और सरकार बनने के बाद सबसे पहले बादल परिवार के द्वारा किए गए मामलों की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed