फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: 'Congress' victory is a symbol of change in country's politics'- Jairam Ramesh

Politics: 'देश के राजनीतिक माहौल में बदलाव की प्रतीक है कांग्रेस की जीत'; उपचुनाव के नतीजों पर बोले जयराम

Sat, 13 Jul 2024 07:33 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 13 Jul 2024 07:33 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Politics: 'Congress' victory is a symbol of change in country's politics'- Jairam Ramesh
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हुए हैं। नतीजों में हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में अपनी जीत की कांग्रेस ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी चालें बुरी तरफ विफल हुई हैं। यही नहीं अब देश में राजनीतिक माहौल बदलने लगा है। उपचुनाव के नतीजे ये स्पष्ट तौर पर दर्शा रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब में 1, हिमाचल प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 2, पश्चिम बंगाल में 4, मध्य प्रदेश में 1, बिहार में 1 और तमिलनाडु में 1 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनावों में अपनी जीत की सराहना की। उत्तराखंड में पार्टी की जीत पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मंगलौर को बसपा से छीना गया और भाजपा की गंदी चालों का सामना करना पड़ा। वहीं बद्रीनाथ में मौजूदा विधायक लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन उनके इस फैसले को लोगों ने पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने सही सजा दी है और कांग्रेस ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।" उन्होंने नतीजों की सराहना करते हुए कहा, "दोनों तरह से नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं।" 
विज्ञापन


वहीं हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर रमेश ने कहा कि "भाजपा की सारी चालें बुरी तरह विफल हो गई हैं।" उन्होंने कहा, "ऑपरेशन लोटस के तहत निर्दलीयों को लुभाकर लाए गए दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यह जीत कांग्रेस की महत्वपूर्ण वापसी और भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी को स्पष्ट तरीके से दर्शाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, "हमने हिमाचल में तीन में से दो उपचुनाव जीते हैं। अब 68 सदस्यों वाले सदन में पार्टी की ताकत फिर से 40 हो गई है। इससे हमारी सरकार को भी स्थिरता मिलेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटें- देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थीं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों के अंतर से हराया। वहीं नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। बता दें कि बावा पांच बार भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि भाजपा के आशीष शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा से 1,571 मत अधिक हासिल करके हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने में सफल रहे। 


उधर भाजपा शासित उत्तराखंड में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी, जो पूर्व मंत्री और विधायक भी हैं, उनको 5,224 वोटों से हराया। मंगलौर में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed