फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics BJP Ram Rajya Hindutva Shiv Sena UBT Uddhav Thackeray Congress Adhir Ranjan Chowdhury

Politics: BJP के हिंदुत्व और रामराज्य पर शिवसेना-कांग्रेस हमलावर, पूर्व CM उद्धव व अधीर रंजन ने संभाला मोर्चा

Fri, 19 Jan 2024 03:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:38 PM IST
सार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे या यूबीटी) और कांग्रेस ने भाजपा के रामराज्य और हिंदुत्व के नारे पर हमला बोला है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन
Politics BJP Ram Rajya Hindutva Shiv Sena UBT Uddhav Thackeray Congress Adhir Ranjan Chowdhury
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर हमला बोला है। धर्म और राजनीति पर जारी बयानबाजी के बीच ताजा घटनाक्रम में उद्धव ठाकरे ने बिना किसी नेता और दल का नाम लिए कहा, जिन लोगों को बालासाहेब ठाकरे ने बचाया वही लोग अब शिवसेना को खत्म करने पर आमादा हैं। उद्धव ने कहा कि शिवसेना को नष्ट करने की ताक में लगे लोग हिंदुओं के बीच खाई पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं से सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


हिंदुओं के बीच भेदभाव के आरोप
बकौल उद्धव ठाकरे, शिवसेना का नारा है- 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं, लेकिन 'नालायक' लोग हिंदुओं के बीच भेदभाव कर रहे हैं।' इससे पहले भी उद्धव भाजपा पर हमलावर रहे हैं। धार्मिक मामलों की बात करें तो पूर्व सीएम उद्धव ने हाल ही में अयोध्या जाने के सवाल पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि वे 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या न जाकर महाराष्ट्र के नासिक जिले में कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही गोदावरी नदी के तट पर आरती भी की जाएगी। बकौल उद्धव, उन्हें मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन क्या बोले?
उद्धव ठाकरे के अलावा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी भाजपा की नीतियों पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल के बरहामपुर से निर्वाचित कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया। अधीर रंजन ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी खुद भगवान राम बनना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि रामराज्य के मायने सबके लिए इंसाफ होता है। रामराज्य में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। सभी नागरिकों के अधिकार बराबर होते हैं। आम जनता भी रामराज्य को इसी तरह समझती है।

भाजपा के रामराज्य पर कांग्रेस सांसद का सवाल
बकौल अधीर रंजन चौधरी, भाजपा रामराज्य के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने पूछा कि अगर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शरीक न होने को लेकर कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है तो शंकराचार्यों पर भाजपा क्या कहेगी? इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी को लेकर सवाल खड़े किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधीर रंजन ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री खुद को एकमात्र हिंदू समझते हैं? उन्होंने इससे पहले भाजपा और पीएम मोदी पर चुनावी लाभ के लिए राम मंदिर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed