फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics BJP looking at women leadership in South India party likely to honor 75 women entrepreneurs

Politics: दक्षिण भारत में महिलाओं के हाथ रहेगी भाजपा की मशाल, 75 महिला उद्यमियों को सम्मानित करेगी पार्टी

Fri, 28 Mar 2025 04:53 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Mar 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Politics BJP looking at women leadership in South India party likely to honor 75 women entrepreneurs
भाजपा दक्षिण भारत में पैर पसारने की कोशिश में - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारत में पैर पसारने की हर संभव कोशिश कर रही भाजपा अब महिलाओं के सहारे लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के साथ-साथ देश की 75 विशेष महिला उद्यमियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। पार्टी तमिलनाडु की ऐतिहासिक महत्त्व की महिलाओं को सम्मानित करते हुए वहां की महिलाओं के बीच पैठ बढ़ाने के प्रयास भी करेगी। इन महिलाओं के बारे में एक कॉफी टेबल बुक भी लांच की जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी महिलाएं
भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरे देश में महिलाओं के बीच नेतृत्व विकसित करने का काम कर रहा है। महिला उद्यमियों को सम्मानित कर उन्हें विभिन्न राज्यों में एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित किये जाने की कोशिश की जाएगी जिससे समाज के सभी वर्गों की महिलाएं उनसे प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gujarat: कांग्रेस विधायक ने उठाया अवैध खनन का मुद्दा, वेल में किया हंगामा, स्पीकर ने विधानसभा से किया बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग को बढ़ाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
महिला मोर्चा की मीडिया इंचार्ज नीतू डबास ने अमर उजाला से कहा कि भाजपा की महिला नेताओं ने पिछले समय में बहुत शानदार काम किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर एक करोड़ सेल्फी और कमल मित्र बनाने के साथ-साथ 1.41 महिलाओं को अपने उद्योग को बढ़ाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इन महिलाओं को पार्टी विशेष तौर पर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी।

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी भाषा नीति और परिसीमन के विरोध में उतरी, कहा- यह संघवाद के खिलाफ

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed