फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu actor vijay party tvk oppose language policy delimitation waqf bill

Tamil Nadu: अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी भाषा नीति और परिसीमन के विरोध में उतरी, कहा- यह संघवाद के खिलाफ

Fri, 28 Mar 2025 04:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

तमिलनाडु की सरकार तीन भाषा नीति और परिसीमन का जमकर विरोध कर रही है। अब तमिलनाडु की डीएमके सरकार को मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके का भी साथ मिला है और टीवीके ने भी प्रस्ताव पास कर भाषा नीति का विरोध किया है। 

विज्ञापन
tamil nadu actor vijay party tvk oppose language policy delimitation waqf bill
विजय, अध्यक्ष, टीवीके - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने तीन भाषा नीति और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अब मशहूर फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) ने भी इनके विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में वक्फ संशोधन विधेयक का भी विरोध किया गया है। इसे लेकर टीवीके की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि वे केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की अपील करेंगे। 
विज्ञापन


'तीन भाषा नीति संघवाद की भावना के खिलाफ'
तीन भाषा नीति का विरोध करते हुए टीवीके ने कहा कि पार्टी दो भाषा नीति के प्रति समर्पित रहेगी और नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषा नीति का विरोध करती है। यह नीति संघवाद की भावना के खिलाफ है और टीवीके कभी भी भाषा को इस तरह से थोपे जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी। परिसीमन को लेकर टीवीके ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन जरूरी नहीं है क्योंकि इससे दक्षिणी राज्यों में लोकसभा की सीटें घट सकती हैं। टीवीके प्रमुख विजय ने कहा कि 'परिसीमन के जरिए केंद्र सरकार तमिलनाडु की लोकसभा सीटें घटाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री जी, जब आपने एक देश एक चुनाव की बात कही थी, हम तब से ही आपकी योजना समझते हैं। श्रीमान तमिलनाडु को लेकर संभलकर कदम उठाएं। तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जिसने कई बार अपनी ताकत का अहसास कराया है। मैं फिर कहना चाहता हूं श्रीमान की संभलकर कदम उठाएं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'आप अपनी दुनिया में जीते रहिए, लोग आपको पाखंडी कह रहे' अन्नामलाई का स्टालिन पर तीखा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीके ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का भी मुद्दा उठाया और प्रस्ताव में इस मुद्दे के स्थायी समाधान की मांग की। पार्टी ने मछुआरों का समर्थन किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के तमिलनाडु के मछुआरों को भी गुजरात के मछुआरों की तरह समझना चाहिए और मछुआरों की समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। 

टीवीके की कार्यकारी परिषद की पहली बैठक चल रही
टीवीके की पहले कार्यकारी परिषद की बैठक थिरुवनमयूर में चल रही है। इस दौरान पार्टी के नेता विजय के बड़े बड़े होर्डिंग और कटआउट बैठक स्थल के बाहर लगे हुए हैं। फरवरी 2024 में ही अभिनेता विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी का एलान किया था और राजनीति में उतरने का फैसला किया। 

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM स्टालिन बोले- केंद्र को मुस्लिम भावनाओं की परवाह नहीं

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed