Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political turmoil ahead of the parliamentary session: Opposition opposes delimitation bill

संसद सत्र: कांग्रेस बोली- झूठ बोल रही पीएम-गृह मंत्री की जोड़ी; राउत ने परिसीमन को बताया राष्ट्रविरोधी विधेयक

Fri, 27 Nov 2026 11:37 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

संसद के प्रस्तावित सत्र से पहले परिसीमन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए विरोध किया। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में अपने राजनीतिक फायदे के लिए परिसीमन कराना चाहती है।पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Political turmoil ahead of the parliamentary session: Opposition opposes delimitation bill
परिसीमन बिल पर विपक्ष का विरोध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के आगामी सत्र से पहले परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया। उनका आरोप है कि इसके जरिए जनता की राजनीतिक ताकत छीनने की कोशिश की जा रही है। वहीं, कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी सत्र का महिला आरक्षण से कोई खास लेना-देना नहीं है। यह प्रधानमंत्री की हताशा भरी राजनीतिक चाल है।
विज्ञापन


विपक्षी दल ने कहा कि सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले इस सत्र को परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) के लिए बुला रही है, जिसका वे पुरजोर विरोध करेंगे।

संजय राउत ने क्या कहा? 
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, 'आज शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे हमारे बीच नहीं हैं। शरद पवार अस्वस्थ हैं और ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे संघर्ष कर सकें या कोई निर्णय ले सकें। वरना 'परिसीमन विधेयक' (डिलिमिटेशन बिल) जैसा राष्ट्र-विरोधी कदम, इतने भ्रष्ट तरीके से संसद में लाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता।'
विज्ञापन


21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दार कौन? 
राउत ने आगे कहा कि, 'परिसीमन, देश की जनता की ताकत छीनने की भाजपा की एक साजिश है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है। वह देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रहा है।  ऐसे लोगों को 21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दारों के रूप में जाना जाएगा। इसलिए, हर देशभक्त और लोकतांत्रिक दल को संसद में परिसीमन का विरोध करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि इतिहास हमेशा गद्दारों के नाम याद रखता है। गद्दारी के लिए दिए गए तर्क हवा में कहीं खो जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राउत ने कहा, 'जो भी फैसला लिया जाना है, वह 'इंडिया' गठबंधन के भीतर ही लिया जाएगा। कोई भी अपनी मर्जी से अकेले फैसला नहीं ले सकता। अगर मैं 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हूं - और मैं इसका सदस्य हूं - तो हम सभी को मिलकर फैसला लेना चाहिए, और सभी को इसी तरीके को अपनाना चाहिए। हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। यह संकट का समय है; देश एक संकट का सामना कर रहा है। यह कोई व्यक्तिगत संकट नहीं है। 

कांग्रेस का क्या कहना है? 
वहीं,  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा, एक बार फिर, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की शरारती जोड़ी झूठ बोल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने याद दिलाया कि महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे तुरंत लागू करने की मांग भी की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

रमेश ने कहा कि 16 अप्रैल, 2026 को रात 10:40 बजे तक इस कानून की अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा, 'इसलिए, यह विशेष सत्र महिलाओं के आरक्षण के लिए नहीं है। यह कानून तो पहले से ही मौजूद है, जिसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी ने तीन साल से अधिक समय से ठंडे बस्ते में डाल रखा है।'

रमेश ने क्या आरोप लगाया? 
रमेश ने आरोप लगाया कि यह विशेष सत्र परिसीमन के लिए है, ताकि ऐसे चुनावी क्षेत्र बनाए जा सकें जिनसे भाजपा को फायदा हो। रमेश ने सवाल किया, 'और चुनावी क्षेत्रों का भूगोल तय करने की जिम्मेदारी किसके पास होगी? यह काम सीईसी (चुनाव आयुक्त) ज्ञानेंद्र कुमार करेंगे, जिनकी साख पूरी तरह खत्म हो चुकी है और जिनकी पोल खुल चुकी है। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया का मजाक बना दिया है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को नष्ट कर दिया है।'


रमेश की यह टिप्पणी सरकार द्वारा संसद का एक  सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखने के एक दिन बाद आई है। इस सत्र में जरूरी कामकाज निपटाए जाएंगे। साथ ही, ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि परिसीमन से जुड़ा महिला आरक्षण विधेयक फिर से पेश किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed