फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political stir begin in Antigua and Barbuda regarding mehul choksi citizenship and investment plan

मेहुल चौकसी को लेकर एंटीगुआ और बारबूडा में भी राजनीतिक हलचल शुरू, नागरिकता योजना पर सवाल

Tue, 31 Jul 2018 04:12 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज,नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज,नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Political stir begin in Antigua and Barbuda regarding mehul choksi citizenship and investment plan
मेहुल चोकसी
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को लेकर अभी तक भारत में ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर चल रहा था। अब उसे नागरिकता देने वाले एंटीगुआ व बारबूडा की राजनीतिक पार्टियों में भी हलचल दिखने लगी है। वहां की राजनीतिक पार्टियों को अब लगने लगा है कि उनके देश ने मेहुल चौकसी को नागरिकता देकर आफत मोल ले ली है। वहां के प्रमुख विपक्षी दल यूनाइटेड प्रोग्रेसिव पार्टी (यूपीपी) ने, जिस निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत मेहुल चौकसी को एंटीगुआ व बारबूडा की नागरिकता प्रदान की गई है, उसी पर सवाल उठा दिया है। पार्टी के प्रवक्ता दमनी ताबोर ने तो यहां तक कह दिया कि निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता देने की योजना एक घोटाले का रूप लेती जा रही है। इससे वैश्विक स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। 
विज्ञापन


13,400 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी के देश से बाहर निकलने के मामले में सभी विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा था। विपक्षी दलों का आरोप था कि केंद्र सरकार की ढिलाई के बिना मेहुल चौकसी बाहर नहीं जा सकता था। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सत्तापक्ष पर तरह तरह के आरोप लगाए थे। उस वक्त तक किसी को यह अंदाजा नहीं था कि मेहुल चौकसी के पास विदेशी नागरिकता है। 
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही सीबीआई, जो कि पीएनबी घोटाले की जांच कर रही है, को यह मालूम पड़ा था कि चौकसी के पास एंटीगुआ बारबूडा की नागरिकता भी है। इसके बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया और इन दोनों देशों से मेहुल के हवा, पानी और जमीन पर आने-जाने की पाबंदी लगाने की मांग कर दी। मेहुल को भारत लाने की दिशा में यह पहला ठोस कदम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नागरिकता योजना की जांच की मांग

Political stir begin in Antigua and Barbuda regarding mehul choksi citizenship and investment plan
निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता योजना पर रोक की मांग

संयुक्त प्रगतिशील पार्टी के प्रवक्ता दमनी ताबोर का कहना है कि चौकसी के मामले की वजह से उनके देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। हमारे द्वीप को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। हमने सरकार से मांग की है कि निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया को रोक दिया जाए। इसका फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए।

कोई भी व्यक्ति जो किसी धोखाधड़ी के मामले में शामिल हैं, उसे यहां की नागकिता न मिले। चूंकि मेहुल चौकसी पर बड़े घोटाले का आरोप है और वह भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया है, ऐसे व्यक्ति को नागरिकता देने का मतलब है कि हम अपने देश की प्रतिष्ठा को स्वयं जोखिम में डाल रहे हैं। 

एंटीगुआ- बारबूडा के पीएम ने दिया आश्वासन

Political stir begin in Antigua and Barbuda regarding mehul choksi citizenship and investment plan
गैस्टन ब्राउन
हम भारत सरकार का पूर्ण सहयोग करेंगेः प्रधानमंत्री एंटीगुआ- बारबूडा

एंटीगुआ बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन का भी मानना है कि निवेश कार्यक्रम के लिए दी जाने वाली नागरिकता पर गौर करना होगा। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, हम इस मामले में भारत सरकार का पूर्ण सहयोग करेंगे। हालांकि उन्होंने यह साफ किया है कि मौजूदा हालात में वे चौकसी के मामले में सभी नियमों का पालन करते हुए ही आगे बढ़ेंगे। भारत सरकार ने अभी तक इस मामले में इंटरपोल के साथ कोई आधिकारिक आदान-प्रदान नहीं किया है। 

ब्राउन का कहना है कि जिस समय चौकसी ने नागरिकता के लिए आवेदन किया था, उस वक्त वह किसी अपराध में शामिल नहीं था। हमारी सरकार को यह मालूम नहीं था कि चौकसी निवेश कार्यक्रम की आड़ में किसी अन्य मकसद से नागरिकता ले रहा है। एंटीगुआ के न्यायिक प्रशासन के अधिकारी चौकसी के आवेदन की जांच कर रहें हैं कि उसने कोई झूठी सूचना या जानकारी देकर तो नागरिकता हासिल नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed